दियारा में फैला बाढ़ का पानी

साहिबगंज : गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा वासियों की बेचैनी बढ़ गई है। दियारा में गंगा नदी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Aug 2017 03:02 AM (IST) Updated:Tue, 15 Aug 2017 03:02 AM (IST)
दियारा में फैला बाढ़ का पानी
दियारा में फैला बाढ़ का पानी

साहिबगंज : गंगा का जलस्तर बढ़ने से दियारा वासियों की बेचैनी बढ़ गई है। दियारा में गंगा नदी के बाढ़ का पानी फैलने लगा है। साहिबगंज जिले में गंगा नदी का जलस्तर सोमवार सुबह छह बजे साहिबगंज में 27.610 मीटर नापा गया। यह खतरे के निशान से 0.36 मीटर ऊपर है। राजमहल में भी रविवार सुबह जलस्तर में कुछ वृद्धि हुई है। वहां भी जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। केंद्रीय जल आयोग से मिली रिपोर्ट के अनुसार गंगा का जलस्तर सोमवार सुबह बक्सर, गांधीघाट पटना, हाथीदह, भागलपुर, कहलगांव व साहिबगंज में स्थिर हो गया है। साहिबगंज में जल स्तर मंगलवार सुबह भी 27.610 मीटर होने का अनुमान है। यानि 24 घंटे में जलस्तर स्थिर रहेगा। राजमहल में भी जलस्तर स्थिर रहने की संभावना है। जबकि फरक्का में जलस्तर बढ़ रहा है।

जिला के आपदा विभाग के पदाधिकारी अमित राजदीप ने बताया कि सभी संबंधित विभाग को अलर्ट किया गया है। अंचल अधिकारियों से कहा गया है कि वे गंगा के जलस्तर पर नजर रखें। स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों को भी तैयार रहने को कहा गया है। हालांकि जलस्तर स्थिर होने से कुछ राहत मिली है।

chat bot
आपका साथी