दीया से लगी घर में आग, हजारों का नुकसान

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी कोदरजनना गांव में गुरूवार की रात धनंजय मंडल के घर अचानक आग लग गया। जिससे उनका घर जल कर राख हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा घर पर पानी फेंक कर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक घर व घर में रखा सामन पंलग,टीवी, अलमीरा, टेबुल अनाज आदि जल कर राख हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर बीससूत्री प्रखंड अध्यक्ष अर¨वद गुप्ता अपने सहयोगी प्रखंड अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 07:08 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 07:08 PM (IST)
दीया से लगी घर में आग, हजारों का नुकसान
दीया से लगी घर में आग, हजारों का नुकसान

संस, साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजन्ना गांव में गुरुवार की रात धनंजय मंडल के घर अचानक आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घर पर पानी डालकर आग पर काबू किया। लेकिन तब तक घर व घर में रखा सामान पलंग, टीवी, अलमीरा, टेबल अनाज आदि जलकर राख हो गया। बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अर¨वद गुप्ता अपने सहयोगी शत्रुघन यादव, सीताराम ¨सह, उप मुखिया सत्यनारायण मंडल के साथ घटनास्थल पहुंचे।

पीड़िता धनंजय मंडल की पत्नी मंजू देवी को सांत्वना देते हुए बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष अर¨वद गुप्ता ने अंचल अधिकारी आरएन सोनी से बात कर पीड़िता मंजू देवी को सरकारी सहायता दिए जाने की बात कही। धनंजय मंडल की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि बीती रात्रि बच्चे मेला देखने के लिए साहिबगंज गये थे। वे खाना बनाकर दिया जलता हुआ छोड़कर सोने चले गए। आधी रात लगभग एक बजे अचानक पूरे घर में आग की लपटे फैल गई। हल्ला करने पर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पानी एवं बालू मिट्टी फेंककर आग को बुझाया गया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा समान टीवी, पलंग, खटिया, आलमीरा, टेबल अनाज सहित घर का सारा कपड़ा जलकर राख हो गया।

chat bot
आपका साथी