किसानों को आने-जाने के लिए दिया जाए अंडरग्राउंड रास्ता

इस दौरान साहिबगंज-मनिहारी गंगापुल की नवनिर्मित सड़क के दोनों किनारे बसे ग्राम किशन प्रसाद बिनटोली छटठुटोला एवं गरमटोला आदि गांवों के हजारों किसानों के लिए पुल के नीचे से रास्ता देने की मांग की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 10:52 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 10:52 PM (IST)
किसानों को आने-जाने के लिए दिया जाए अंडरग्राउंड रास्ता
किसानों को आने-जाने के लिए दिया जाए अंडरग्राउंड रास्ता

संवाद सहयोगी, साहिबगंज : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को किशन प्रसाद दियारा में किसानों के साथ बैठक की। इसमें सभी किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गंगापुल निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। इसमें गंगा पुल निर्माण कंपनी के प्रबंधक भानु प्रताप सिह व मुफस्सिल थाना प्रभारी सौरव कुमार भी शामिल हुए। इसमें किसानों का समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान साहिबगंज-मनिहारी गंगापुल की नवनिर्मित सड़क के दोनों किनारे बसे ग्राम किशन प्रसाद, बिनटोली, छटठुटोला एवं गरमटोला आदि गांवों के हजारों किसानों के लिए पुल के नीचे से रास्ता देने की मांग की गई। किसानों ने बताया कि अंडरग्राउंड पुल नहीं बनने से हजारों किसानों को अपने खेत में जाने एवं मवेशी पानी पिलाने के लिए चार किलोमीटर दूर घूमना होगा। कलवर्ट नहीं बनने से हजारों एकड़ जमीन बरसात एवं बाढ़ के समय डूबी रह जाएगी। सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ कि इन मांगों को उपायुक्त व संबंधित विभाग के साथ साथ प्रधानमंत्री, सड़क एवं परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखा जाएगा। मौके पर किशन प्रसाद पंचायत के मुखिया श्रीनाथ मंडल, महादेवगंज पंचायत के पंचायत समिति के सदस्य बबन यादव, दारा सिंह यादव, संजय मंडल, दयानंद यादव, दिनेश यादव, सुरेश यादव, भोला यादव, कौशल यादव, भोला मंडल, रामेश्वर सिंह, शिव कुमार दास, ओम प्रकाश मंडल, दुलार सिंह, कौशल यादव आदि थे।

chat bot
आपका साथी