जिरवाबाड़ी में घर में घुसकर वृद्धा को मार डाला

जिरवाबाड़ी ओपी अंतर्गत चानन में गुरूवार की देर रात हथियार से लैश बदमाशों ने गोली मार कर एक वृद्धा की हत्या की दी। घटना के बाद सभी बदमाश फरार हो गये। घटना की सूचना परिजनों द्वारा जिरवाबाड़ी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस बाबत मृतका के पुत्र बधु जानकी देवी के पुलिस को अपने फर्द बयान में बताया कि गुरूवार को तकरीबन 12.30 बजे विजय मंडल संतलाल मंडल राजा मंडल सबेस मंडल व योगी मंडल मेरे घर घूस गया। बदमाशों को घर घूसते देख मृतका हेलारी मोस्मात(70)ने हल्ला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Mar 2019 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 08 Mar 2019 11:09 PM (IST)
जिरवाबाड़ी में घर में घुसकर वृद्धा को मार डाला
जिरवाबाड़ी में घर में घुसकर वृद्धा को मार डाला

संस, साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी क्षेत्र स्थित चानन गांव में गुरुवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार कर एक वृद्धा की हत्या कर दी। जिरवाबाड़ी ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मरने वाली की पुत्रवधू जानकी देवी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। हत्या का कारण दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

जानकी देवी ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि रात साढ़े बारह बजे थे। इसी दौरान क्षेत्र का विजय मंडल, संतलाल मंडल, राजा मंडल, सवेष मंडल व योगी मंडल उनके घर में घुस आए। इनसे हमारे परिवार की पहले से रंजिश है। इस बीच सास हेलारी (70) जाग गई। उन्होंने शोर मचाया। बस इसी बात पर इनमें से एक ने सास पर गोली चला दी। गोली उनके पेट में लगी। वे जमीन पर गिर पड़ीं। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद ये सभी हवा में गोलियां चलाते भाग निकले। जानकी का आरोप है कि ये लोग एक सप्ताह से हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी वीर बादल ने बताया प्राथमिकी दर्ज हो गई है। रंजिश में यह हत्या की गई है। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही हम सभी आरोपितों को दबोच लेंगे।

chat bot
आपका साथी