बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव आज

लखीसराय। तीन साल बाद एक बार फिर बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन जिला शाखा लखीसराय के पदाधिकारियों का चुनाव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jan 2018 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jan 2018 07:19 PM (IST)
बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव आज
बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव आज

लखीसराय। तीन साल बाद एक बार फिर बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन जिला शाखा लखीसराय के पदाधिकारियों का चुनाव हो रहा है। इसको लेकर नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को पुलिस केंद्र लखीसराय स्थित रक्षित कार्यालय में सुबह सात बजे से मतदान होगा। जिसमें जिले भर के 375 सिपाही एवं हवलदार मतदान करेंगे। कुल आठ पदों के लिए चुनाव होंगे। इसको लेकर पुलिस कर्मियों के बीच घमासान मचा हुआ है। प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में मतदाता को करने के लिए हर स्तर से से¨टग-गे¨टग में जुटे हैं। चुनाव कराने आए बक्सर जिला के जिलाध्यक्ष सह मुख्य चुनाव पदाधिकारी अमित कुमार पासवान ने पदवार नामांकन कराए प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। कोषाध्यक्ष पद के लिए बबिता कुमारी, प्रदेश डेलीगेट के लिए वासुदेव ¨सह यादव, अमरनाथ यादव, पुरुषोत्तम कुमार ने नाम वापस लिया है।

किस पद के लिए किसने किया नामांकन

सभापति - रूपेश कुमार यादव, पवन कुमार यादव एवं रंजन कुमार

उपसभापति - मुकेश कुमार ¨सह एवं राजेश कुमार मंडल

कोषाध्यक्ष - परवेश कुमार वर्मा एवं इमरोज आलम

सचिव - जयकिशन पासवान एवं मुन्ना कुमार राम

संयुक्त सचिव - संजय कुमार उराव खलखो एवं प्रभात उरांव

अंकेक्षक - संजय कुमार मंडल एवं प्रेम कुमार

केंद्रीय प्रतिनिधि - नवीन त्यागी एवं सुनील कुमार

chat bot
आपका साथी