ज्ञान परीक्षा में दीपांजली कुमारी प्रथम

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल प्रतिभागी को मंगलवार को साहिबगंज कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में छात्रों को सम्मानित किया गया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन 7 सितम्बर को साहिबगंज कॉलेज में आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में स्नातक व परा स्नातक के साइंस व ऑर्स के कुल 57 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें 90 अंक के साथ प्रथम स्थान दीपाजली कुमारी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jan 2020 11:38 PM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:16 AM (IST)
ज्ञान परीक्षा में दीपांजली कुमारी प्रथम
ज्ञान परीक्षा में दीपांजली कुमारी प्रथम

साहिबगंज : भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य कक्ष में सम्मानित किया गया। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन सात सितंबर को साहिबगंज कॉलेज में किया गया था। इस परीक्षा में स्नातक व पारा स्नातक के साइंस व आ‌र्ट्स के कुल 57 छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। इसमें 90 अंक के साथ प्रथम स्थान दीपांजली कुमारी, 88 अंक के साथ द्वितीय स्थान नमिता कुमारी व 87 अंक के साथ तृतीय स्थान नीतू कर्मकार रही। तीनों सफल प्रतिभागी को प्राचार्य डॉ. सिकंदर प्रसाद यादव ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

प्राचार्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति का ज्ञान प्राप्त कराया है। छात्रों को अपनी संस्कृति का जानकारी मिलती है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों पाठ्यक्रम के अलावा अन्य सांस्कृतिक ज्ञान की बातें सीखता हैं। इन ज्ञान के उपयोग से छात्रों व युवाओं के व्यक्तित्व का विकास होता है। डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि गायत्री परिवार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन से छात्रों का सामान्य शिक्षा के साथ ही सांस्कृतिक शिक्षा का ज्ञान मिलता है जिससे छात्रों का बौद्धिक विकास बढ़ता है। तीनों उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को दो फरवरी को टाउन हॉल में पुरस्कृत किया जाएगा। मौके पर डॉ अनिल कुमार, प्रो नलिन बिलोचन, जिला संयोजक कमलकांत मंडल, राजकिशोर राय, पारिक, बेबी फातिमा, यशवर्धन पांडे, काजल कुमारी, अंजली कुमारी, अब्दुल कादिर, कैसर जहान, पुष्पा कुमारी, उजाला कुमारी, प्रियंका कुमारी, रंजन कुमार रामानी, राहुल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी