गंगा नदी से शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान

राजमहल थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव के पास गंगा नदी तट से रविवार की सुबह राजमहल पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का लावारिस शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम गंगा घाट पर उक्त लावारिस शव को देखा। जिसकी सूचना रविवार की सुबह राजमहल पुलिस को मिलने पर थाना प्रभारी चिरंजीव प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन किया। थाना प्रभारी चिरंजीव प्रसाद ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। कितु शव तीन-चार दिन पहले का होने के कारण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Mar 2019 06:20 PM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 06:20 PM (IST)
गंगा नदी से शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान
गंगा नदी से शव बरामद, नहीं हो सकी पहचान

संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : राजमहल थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव के पास गंगा नदी तट से रविवार की सुबह राजमहल पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का लावारिस शव बरामद किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम गंगा घाट पर एक लावारिस शव को देखा गया। जिसकी सूचना रविवार की सुबह राजमहल पुलिस को मिलने पर थाना प्रभारी चिरंजीव प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन किया।

थाना प्रभारी चिरंजीव प्रसाद ने बताया कि शव को बरामद कर लिया गया है। कितु शव तीन-चार दिन पहले का होने के कारण चेहरा पहचानने की स्थिति में नहीं है। चूंकि शव के कमर में रस्सी बांधा हुआ है। इससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि व्यक्ति के मृत्यु के बाद अंतिम संस्कार के रूप में शव को बोल्डर बांधकर गंगा नदी में डूबा दिया गया होगा। जब बोल्डर किसी कारण रस्सी से खुली होगी तो शव नदी के ऊपर आ गया है। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि पुलिस इसे हत्या को भी एक बिदु मानकर मामले की छानबीन करेगी। क्योंकि मामला हत्या का हो सकता है इस आशंका से इंकार भी नहीं किया जा सकता है। बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी