मोरंग नदी में दो दिन पहले बहे युवक का शव मिला

संवाद सहयोगी बोरियो (साहिबगंज) दो दिन पहले बोरियो के मोरंग नदी में बहे गड़बन्ना मोहल्ले

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 05:49 PM (IST)
मोरंग नदी में दो दिन पहले बहे युवक का शव मिला
मोरंग नदी में दो दिन पहले बहे युवक का शव मिला

संवाद सहयोगी, बोरियो (साहिबगंज) : दो दिन पहले बोरियो के मोरंग नदी में बहे गड़बन्ना मोहल्ले का 18 वर्षीय जावेद अंसारी का शव रविवार को पुलिस ने बरामद कर लिया। शव की पहचान स्वजनों ने कपड़े से की है। शव मोरंग नदी से एक किलोमीटर दूर पत्थर नदी की झाड़ी में फंसा हुआ था। नदी का जल स्तर घटने के बाद सुबह में लोगों ने युवक का शव देखा एवं उसके स्वजनों एवं स्थानीय पुलिस को जानकारी दी।

खबर मिलते ही बोरियो थाना प्रभारी जगरन्नाथ पान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्वजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पुलिस ने उन्हें काफी समझाया जिसके बाद वे माने। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया।

गौरतलब हो कि शुक्रवार को जावेद अंसारी अपने चार दोस्तों के साथ मोरंग नदी में नहाने गया था। सभी दोस्तों ने एक साथ नदी में छलांग लगायी। सभी निकल गए, लेकिन जावेद नहीं निकला। इसके बाद दोस्तों ने इसकी जानकारी जावेद के स्वजनों को दी। स्वजनों ने वहां पहुंचकर काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। शव बरामदगी को लेकर प्रखंड प्रशासन एवं पुलिस ने काफी मशक्कत की। बरहेट के हाथीगढ़ तक खोजबीन की गई। शव मिलने के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह सात भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। राजकीयकृत उच्च विद्यालय बोरियो में मैट्रिक में पढ़ता था। सीओ महेंद्र मांझी ने बताया कि स्वजनों को आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी