Direct Appointment Of Players in Jharkhand: झारखंड में खिलाडिय़ों की होगी सीधी नियुक्ति, एक माह के भीतर 32 को मिलेगा नियुक्ति पत्र

राज्य सरकार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों की सीधी नियुक्ति करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को खिलाडिय़ों के लिए झारखंड स्पोट्र्स पर्सन्स रजिस्ट्रेशन पोर्टल का उद्घाटन करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि आज का दिन गौरवान्वित करने...

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 08:45 PM (IST)
Direct Appointment Of Players in Jharkhand: झारखंड में खिलाडिय़ों की होगी सीधी नियुक्ति, एक माह के भीतर 32 को मिलेगा नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की घोषणा- खिलाडिय़ों की होगी सीधी नियुक्ति।

रांची (राज्य ब्यूरो)। राज्य सरकार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों की सीधी नियुक्ति करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को खिलाडिय़ों के लिए झारखंड स्पोट्र्सपर्सन्स रजिस्ट्रेशन पोर्टल का उद्घाटन करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि आज का दिन गौरवान्वित करने वाला है क्योंकि खिलाडिय़ों के लिए बेहतर भविष्य की शुरुआत हो रही है। राज्य के खिलाडिय़ों की सीधी नियुक्ति की जाएगी। पहले चरण में एक माह के अंदर 32 खिलाडिय़ों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अलग राज्य बनने के बाद जिला खेल पदाधिकारियों की पहली बार नियुक्ति की गई है। इन खेल पदाधिकारियों ने जिलों में योगदान दे दिया है और खेल और खिलाडिय़ों के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो खिलाड़ी खेल प्रतियोगिताओं के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होते हैं, उनकी दुर्घटना के बाद से स्वस्थ होने तक देखभाल का जिम्मा सरकार उठाएगी। इसके अलावा बीमार अथवा किसी अन्य समस्या से जूझ रहे खिलाडिय़ों को सरकार की ओर से मदद दी जाएगी। खेलों में हमारा राज्य कैसे आगे बढ़े, इसके लिए खिलाडिय़ों की मैपिंग जरूरी है। इसी मकसद से खिलाडिय़ों का डेटाबेस पोर्टल तैयार किया गया है।

इसमें खिलाडिय़ों का पूरा ब्यौरा होगा ताकि प्रतिभावान खिलाडिय़ों की पहचान कर उन्हेंं उच्चस्तरीय प्रशिक्षण देने के साथ उनके भविष्य को बेहतर बनाया जा सके। अलग राज्य बनने के बाद से खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए कोई बड़ी योजना नहीं बनी थी, लेकिन हमारी सरकार ने खिलाडिय़ों को उनका उचित हक और सम्मान देने का निर्णय लिया है। इस मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, खेल विभाग की सचिव पूजा सिंघल और खेल निदेशक उपस्थित थे।

पंचायत स्तर पर खेल मैदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और खिलाडिय़ों के विकास के लिए सरकार सदैव तत्पर है। शहीद पोटो हो योजना के तहत पंचायत स्तर पर खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। प्रखंड स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हेंं प्रशिक्षण देने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

खिलाडिय़ों के डेटाबेस पोर्टल की खासियत

खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा तैयार किए गए डेटाबेस पोर्टल में राज्य के राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों का पूरा ब्यौरा दर्ज है। इसमें अबतक 736 खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें एथलेटिक्स के 41, हॉकी के 79, फुटबॉल के 121, आर्चरी के 114 और 381 अन्य खेलों से जुड़े हैं। इस पोर्टल में कोई भी प्रतिभावान खिलाड़ी अपना निबंधन करा सकता है।

अलग राज्य बनने के बाद से लेकर अब तक यहां के कितने खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीता है उसकी जानकारी प्रखंड स्तर से ही उपलब्ध है। खेल एवं युवा कार्य निदेशालय की सरकारी वेबसाइट पर खेल से जुड़ी सारी गतिविधियों का पूरा ब्यौरा है। इसमें खेल योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई है। वेबसाइट पर खेल के लिए चलने वाले ट्रेनिंग सेंटर, प्रशिक्षकों , स्टेडियम और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर समेत खिलाडिय़ों के लिए योजनाओं और दी जाने वाली सुविधाओं का भी पूरा ब्यौरा है।

chat bot
आपका साथी