झामुमो कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि

झामुमो नेता व पूर्व विधायक स्व. दुर्गा सोरेन की जंयती सोमवार को मछुआ सोसायटी में कार्यकर्ताओं ने मनाया। नेतृत्व जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने की। जिसमें पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माल्यापर्ण व दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गयी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 05:52 PM (IST)
झामुमो कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि
झामुमो कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि

साहिबगंज/बरहड़वा: झामुमो नेता ने सोमवार को शहर की मछुआ सोसायटी में एक सभा कर दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। नेतृत्व जिलाध्यक्ष शाहजहां अंसारी ने किया। कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। जिलाध्यक्ष ने कहा दुर्गा सोरेन हमारे गुरु भाई की तरह थे। वो अगर आज ¨जदा होते तो झामुमो पार्टी के विशिष्ट नेता होते। वे एक सुलझे व सहनशील नेता थे, इसलिए उसकी कमी हमेशा खलेगी। वे हमेशा कार्यकर्ता के दिल में रहेंगे। मौके पर सरफराज आलम, दिनेश ¨सह, कपिलदेव दास, सुरेंद्र यादव, मनोज तांती, मो. मोहसिन परवेज, रजा आलम, रियाजुल अंसारी, सफाजुद्दीन अंसारी, जफर इमाम, फिरोज आलम आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बरहड़वा: झारखंड मुक्ति मोर्चा  कार्यालय में सोमवार को स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की याद में  श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता व कार्यकर्ताओं ने दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर फूल-माला पहनाकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर केन्द्रीय समिति के सदस्य मुस्सबर आलम, शक्तिनाथ अमन, मनोहर लाल चौहान, अभिजीत चौधरी, राजीव रंजन, मनोज चौधरी, शंभू ¨सह, गणेश भगत, मो. इकबाल, विकास कुमार, प्रमोद भण्डारी, मनोज यादव, राजकुमार भगत, आकाश कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी