इस्लामपुर व जामपुर में सीसीटीवी से निगरानी

कोटालपोखर (साहिबगंज) उपायुक्त वरुण रंजन समेत तमाम पदाधिकारी गुरुवार को बरहड़वा प्रखंड

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 06:23 AM (IST)
इस्लामपुर व जामपुर में सीसीटीवी से निगरानी
इस्लामपुर व जामपुर में सीसीटीवी से निगरानी

कोटालपोखर (साहिबगंज) : उपायुक्त वरुण रंजन समेत तमाम पदाधिकारी गुरुवार को बरहड़वा प्रखंड क्षेत्र के इस्लामपुर गांव पहुंचे। इस दौरान बफर जोन व कंटेनमेंट जोन में सीसीटीवी लगाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह को दिया। उपायुक्त ने इस्लामपुर व जामपुर के कंटेनमेंट एरिया में रह रहे लोगों पर नजर रखने को कहा। कहा कि लोग से शारीरिक दूरी का पालन कराएं। उपायुक्त ने मास्क व सैनिटाइजर का भी वितरण किया। कहा कि कोरोना संक्रमित दोनों परिवार के सभी सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आई है. किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन उनके लिए 24 घंटे तैनात है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर लोगों की जांच कर रही है। पूरे गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस मौके पर उप विकास आयुक्त मनोहर मरांडी, एसडीओ कर्ण सत्यार्थी, बीडीओ चंदन कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी