बोरियो के तीन रोजगार सेवक का तबादला

संवाद सहयोगी बोरियो बीडीओ दयानंद कारजी ने मनरेगा योजना में गति लाने तथा पूर्व से चल रहे ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Apr 2021 05:46 PM (IST) Updated:Wed, 28 Apr 2021 05:46 PM (IST)
बोरियो के तीन रोजगार सेवक का तबादला
बोरियो के तीन रोजगार सेवक का तबादला

संवाद सहयोगी, बोरियो : बीडीओ दयानंद कारजी ने मनरेगा योजना में गति लाने तथा पूर्व से चल रहे विवादों को विराम देने के लिए प्रखंड की तीन पंचायत के रोजगार सेवकों का तबादला किया है। अबुल हसन को तेलो पंचायत से हटाकर पुआल पंचायत, सुशील मुर्मू को जेटके कुम्हारजोरी पंचायत से हटाकर तेलो व मो रफीक अंसारी को पुआल पंचायत से हटाकर विशनपुर पंचायत भेजा गया है। मालूम हो कि तेलो पंचायत के मुखिया लुकस हांसदा ने बीडीओ को आवेदन देकर तेलो पंचायत में कार्यरत अबुल हसन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इसे अविलंब हटाने की मांग की थी। जेटके कुम्हारजोरी पंचायत में भी दो रोजगार सेवक के विवाद को विराम लगाते हुए सुशील मुर्मू का स्थानांतरण तेलो पंचायत कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी