जांच में इस्लामपुर के सभी व्यक्ति स्वस्थ

कोटालपोखर ( साहिबगंज) इस्लामपुर गांव के एक प्रवासी मजदूर में कोरोना के संक्रमण की पुि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 06:27 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 06:20 AM (IST)
जांच में इस्लामपुर के सभी व्यक्ति स्वस्थ
जांच में इस्लामपुर के सभी व्यक्ति स्वस्थ

कोटालपोखर ( साहिबगंज) : इस्लामपुर गांव के एक प्रवासी मजदूर में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद गांव को सैनिटाइज किया गया। साथ ही वहां के सभी लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम डॉ नवल किशोर के नेतृत्व में मंगलवार को इस्लामपुर पहुंची। सबसे पहले कंटेनमेंट जोन के 20 परिवार के 99 लोगों की जांच की गई। साथ ही उनलोगों को घर पर ही रहने सलाह दी गई।

इस संबंध में डॉ नवल किशोर ने बताया कि इस्लामपुर गांव में लगभग 200 परिवारों की अब तक स्वास्थ्य जांच की गई है। सभी लोग स्वस्थ्य हैं। किसी भी व्यक्ति में कोरोना का लक्षण नहीं पाया गया है। पूरे गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अनावश्यक घर से बाहर नहीं घूमें। घर पर ही रहें। हमेशा मास्क का प्रयोग करें। शारीरिक दूरी का पालन करें। इस मेडिकल टीम में डॉ. उदय चौधरी, डॉ. आशीष, एमपीडब्ल्यू बबलू हांसदा, ललित कुमार, बीटीटी श्रवण कुमार, सीएचओ पुष्पा मरांडी आदि उपस्थित थे। इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह इस्लामपुर गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस्लामपुर गांव में मेडिकल टीम प्रत्येक घर के सभी लोगों की जांच कर रही है। पूरे गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन के सभी लोगों पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उपायुक्त के गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी प्रकार का ऐहतियात बरता जा रहा है। प्रशासन हर व्यक्ति की सुरक्षा को लेकर ²ढ़ संकल्प है।

chat bot
आपका साथी