मॉब लिचिग का शिकार होते होते बचा युवक

थाना में बच्चे चोर का आरोपी एक युवक मॉब लिचिग का शिकार होते होते बच गया. दरअसल बच्चा चोर के हो हल्ला सुनकर भीड़ जुट गयी थी और युवक को खदेड़कर पकड़ लिया था. यह मामला तालझारी थाना क्षेत्र के पकडिया पहाड से जुड़ा है. यह अप्रिय घटना शुक्रवार की रात्रि पकडिया पहाडके ग्रामीणों ने बच्चे को फूसलाकरे थे एवं गमछा मे खून देख ग्रामीणों ने उस युवक को खदेड़ कर पकडा पीटा करना शुरु ही किया था कि ग्राम प्रधान मैसा पहाडिया ने हस्तक्षेप करते हुए आरोपी युवक को महफूज कर उसे गाँव मे ही बैठाकर रखा .और थाना पुलिस को सूचना दे दी. जो थाना से उसे सुबह लाने को कहा गया जब वे ग्रामीण द्वारा थाना लाने के क्रम मे मयूरकोल गांव एवं अन्य गांव के ग्रामीणों उन लोगो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:27 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:22 AM (IST)
मॉब लिचिग का शिकार होते होते बचा युवक
मॉब लिचिग का शिकार होते होते बचा युवक

तालझारी (साहिबगंज) : तालझारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात राजमहल थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर गांव का युवक निपेन साह मॉब लिचिग का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। पकड़िया पहाड़ पर शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने उसे देखकर पकड़ लिया। उसके गमछे में खून लगा हुआ था। यह देख लोगों को उसके बच्चा चोर होने की आशंका हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसपर ग्राम प्रधान मैसा पहाड़िया ने हस्तक्षेप करते हुए उसे अपनी कस्टडी में ले लिया और  पुलिस को सूचना दी। थाना से उसे सुबह लाने को कहा गया। इधर, शनिवार की सुबह उसी गांव का संदीप साह उसे खोजते हुए पकड़िया पहाड़ पर पहुंचा। ग्रामीणों ने उसे भी पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को लेकर ग्रामीण थाना के लिए निकले। पहाड़ से नीचे उतरते ही मयूरकोला के ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और बच्चा चोर की बात सुनकर पुन: जमकर पिटाई की। मैसा पहाड़िया किसी तरह दोनों का बचाकर थाना पहुंचाया। वहां निपेन साह के परिजन ने बताया कि शुक्रवार को बोरियो बांझी पीर दरगाह में एक ठेकेदार ने पार्टी दी थी। पार्टी मना कर मोटरसाइकिल से लौट रहा था। लौटने के क्रम में रास्ता भटक जाने के कारण उस गांव में घुस गया। एक बच्चे से रास्ता पूछने लगा जिसे देख  लोगों को उसके बच्चा चोर होने की शंका हुई। ग्राम प्रधान मैसा पहाड़िया ने बताया शनिवार की सुबह दोनों युवक के परिजन स्कार्पियो से आए। मयूरकोल गांव में गाड़ी खड़ी कर दो युवक पहाड़ पर पहुंचे। वहां माहौल गर्म देख साथ गया एक युवक भाग गया जबकि संदीप साह को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उससे पूछताछ की तो वह अपना नाम पता नहीं बता सका। ग्रामीणों ने उसे भी उस युवक के साथ गांव मे बैठा दिया। बाद में दोनों को लेकर ग्रामीण लेकर थाने के लिए निकले। इधर, मयूरकोल में दोनों युवकों को लाते देख स्थानीय लोग उग्र हो गए और दोनों की पिटाई कर दी। यह देखकर चालक गांव में लगी स्कार्पियो लेकर भागने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे भी पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों को थाने में रखा गया था। पुलिस ने कहा कि दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी