जंगलों को बचाना आवश्यक : डीएफओ

पाकुड़ : केकेएम कॉलेज के वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष में मंगलवार को वन विभाग व एनएसएस के संयुक्त

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM (IST)
जंगलों को बचाना आवश्यक : डीएफओ
जंगलों को बचाना आवश्यक : डीएफओ

पाकुड़ : केकेएम कॉलेज के वनस्पति विज्ञान प्रयोगशाला कक्ष में मंगलवार को वन विभाग व एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में विश्व वानिकी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार, प्राचार्य अवध प्रसाद, पर्यावरणविद डॉ. प्रसन्नजीत मुखर्जी, रेंजर किशोर कुमार ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रसन्नजीत मुखर्जी ने किया।

वन प्रमंडल पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि जंगल ही जीवन है। जंगलों को बचाना आवश्यक है। सभी लोग यह संकल्प लें कि अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएंगे। केकेएम कॉलेज के प्राचार्य अवध प्रसाद ने वनों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में जंगलों का काफी महत्व है। पर्यावरणविद व एनएसएस के अधिकारी डा. प्रसन्नजीत मुखर्जी ने वानिकी दिवस पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने जंगलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी