कॉलेज कर्मचारी ने खायी नींद की गोली, मचाया उत्पात

साहिबगंज : साहिबगंज कॉलेज के सहायक आनंद व‌र्द्धन ने बुधवार को नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया। हं

By Edited By: Publish:Thu, 08 Dec 2016 01:01 AM (IST) Updated:Thu, 08 Dec 2016 01:01 AM (IST)
कॉलेज कर्मचारी ने खायी नींद की गोली, मचाया उत्पात

साहिबगंज : साहिबगंज कॉलेज के सहायक आनंद व‌र्द्धन ने बुधवार को नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया। हंगामा सुनकर प्राचार्य डॉ. एसपी यादव ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह कुछ समझने को तैयार नहीं था। बाद में नगर थाना को इसकी सूचना दी गयी और किसी प्रकार पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आनंद व‌र्द्धन ने बताया कि उसने अपने घरेलू कारणों के कारण नींद की कई गोली का सेवन कर लिया है। पुलिस को उसके पॉकेट से नींद की कुछ गोलियां भी मिली है। इलाज कर रहे चिकित्सकों के अनुसार उसने डिप्रेशन में आकर नींद की गोली खा लिया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी