चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

तालझारी (साहिबगंज): तालझारी थाना क्षेत्र से चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

By Edited By: Publish:Wed, 27 Jul 2016 01:04 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jul 2016 01:04 AM (IST)
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

तालझारी (साहिबगंज): तालझारी थाना क्षेत्र से चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी प्रयाग दास ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को पुअनि पवन कुमार सिंह हाटमोड़ के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दरम्यान एक बाइक तेज रफ्तार से भागा। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ा। कागजात चेक करने पर अपना नाम मुकेश कुमार घर तालझारी व बाइक संख्या डब्ल्यूबी 68जी 7092 बताया। जबकि गाड़ी के कागजात के अनुसार गाड़ी दुर्गा टुडू ग्राम धुलियार जोंका राजमहल का था एवं गाड़ी का नंबर डब्ल्यूबी 68जी 1792 अंकित था। संदेह के आधार पर उसे थाना लाया गया। पूछताछ में उसने गाड़ी चोरी का बताया। जिसपर मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी