गंगा खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर

By Edited By: Publish:Tue, 19 Aug 2014 07:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Aug 2014 07:51 PM (IST)
गंगा खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर

साहिबगंज : गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद दियारावासी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जुटे हैं। मंगलवार को साहिबगंज में गंगा नदी खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। जलस्तर बढ़ने के कारण शहर के निचले इलाके में लगातार पानी प्रवेश कर रहा है। दियारा क्षेत्र के खेतों में गंगा के बाढ़ का पानी फैलने लगा है।

केंद्रीय जल आयोग के साहिबगंज कार्यालय के इंचार्ज रंजित कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे गंगा नदी साहिबगंज में 27.75 सेंटीमीटर पर बह रही है। बुधवार सुबह तक जलस्तर में 10 सेंटीमीटर वृद्धि होने का अनुमान है। साहिबगंज में खतरे का निशान 27.25 सेंटीमीटर पर है। जिला प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए तैयार है। जिला के अपर समाहर्ता सह आपदा प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि जिले को बाढ़ जैसी आपदा से बचाने के लिए प्रशासन सतर्क है। बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सभी संबंधित बीडीओ को राहत कार्य चलाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर घरों में पानी प्रवेश करने के बाद राहत कार्य चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी