रांची जिला मोमिन कांफ्रेंस कमेटी का हुआ विस्तार, जफर इमाम बने महासचिव

Jharkhand Latest News Update बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद ने कहा कि मोमिन के आधार को लेकर बहुत जल्द जिला कमेटी ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मिलेगी। दूसरी बैठक दिसंबर में की जाएगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 01:09 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 01:11 PM (IST)
रांची जिला मोमिन कांफ्रेंस कमेटी का हुआ विस्तार, जफर इमाम बने महासचिव
रांची में मोमिन कांफ्रेंस की बैठक। जागरण

रांची, जासं। राजधानी रांची में मोमिन कॉन्फ्रेंस की रांची जिला कमेटी का विस्तार कर दिया गया है। शमीम अख्तर आजाद की अध्यक्षता में बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया। इसमें जफर इमाम अंसारी को रांची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस का महासचिव बनाया गया है। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शमीम अख्तर आजाद ने कहा कि मोमिन के आधार को लेकर बहुत जल्द जिला कमेटी ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मिलेगी।

दूसरी बैठक दिसंबर में की जाएगी। इसमें प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन होगा। बैठक में प्रदेश महासचिव मुफ्ती अब्दुल्लाह शाह कासमी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी मोमिन कॉन्फ्रेंस को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं।

उन्होंने तमाम पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मोमिन के अधिकार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मोमिन कॉन्फ्रेंस का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जल्द मिलेगा। सभा का संचालन महासचिव मुख्तार अहमद ने किया। सभा में जफर इमाम, महिला जिला अध्यक्ष तरन्नुम नाज, इश्तियाक अंसारी, रहमान अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी