स्वामी विवेकानंद महोत्सव के तहत युवाओं ने निकाली साइकिल रैली Ranchi News

Swami Vivekananda Festival दिव्यम फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने युवाओं से कहा कि विवेकानंद के काम और विचारों का अध्ययन कर अपने जीवन में उतारें। कहा कि स्वामी जी के सनातन धर्म का भारत को विश्व पटल पर अंकित करने में अहम योगदान था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 01:06 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 01:13 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद महोत्सव के तहत युवाओं ने निकाली साइकिल रैली Ranchi News
रांची में साइकिल रैली में शामिल युवा। जागरण

रांची, जासं। राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में दिव्यम फाउंडेशन (युवा सोच) की ओर से रविवार को डोरंडा स्थित स्वामी विवेकानंद चौक (मेकॉन) से सुबह 7.30 बजे स्वच्छ, स्वस्थ प्रदूषण मुक्त रांची के  लिए साइकिल रैली निकाली गई। स्वामी विवेकानंद महोत्सव के पहले दिन युवाओं, बच्चों विशेष रूप से युवतियों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने एक सुर में कहा कि विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं और इनकी जयंती और इनके विचार लोगों के जीवन में आमूल चूल परिवर्तन ला सकते हैं।

दिव्यम फाउंडेशन (युवा सोच) के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने कहा कि विवेकानंद के काम और विचारों का अध्ययन कर अपने जीवन में उतारें। स्वामी जी का सनातन धर्म और भारत की संस्कृति और उसकी पहचान को विश्व पटल पर अंकित करने में अहम योगदान था। दिव्यम फाउंडेशन आने वाले वर्षों में स्वामी विवेकानंद महोत्सव और भव्य तरीके से मनाएगी।

मौके पर मुख्य रूप से रांची जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मुनचुन राय, समाजसेवी आलोक साहू, विवेक सिंह, पप्पू वर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपाध्यक्ष निशान्त चौहान, सचिव कृष्णा मिश्रा, आरती गुप्ता, सलोनी श्रीवास्तव, वाणी श्रीवास्तव, कुशाग्र सिंह राजपूत, भावेश शर्मा, सौरव राय, बलराम मिश्रा, अजीत सिंह, अमन सोनी, अनिकेत सोनी, आकाश सोनी, विक्की कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

chat bot
आपका साथी