Ranchi Crime: मंगेतर के साथ जा रही युवती से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन धराए

Ranchi Crime. खरीदारी के लिए बेड़ो बाजार जाने के दौरान शौच के लिए रुकी तभी अपराधियों ने बनाया निशाना। पीडि़ता और उसके मंगेतर से पैसे और मोबाइल भी लूट लिए पुलिस ने दबोचा।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 07:06 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 01:30 PM (IST)
Ranchi Crime: मंगेतर के साथ जा रही युवती से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन धराए
Ranchi Crime: मंगेतर के साथ जा रही युवती से दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म, तीन धराए

रांची, जेएनएन। बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया गांव के लकड़ा फाड़ा जंगल के पास 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार को दिन दहाड़े दोपहर करीब 12:30 बजे तीन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। बुधवार को मामला पुलिस के बाद पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने तीनों को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को सभी को जेल भेजा जाएगा।

जानकारी के अनुसार युवती सोमवार को अपने मंगेतर के साथ बेड़ो बाजार जा रही थी। उसी दौरान वह लकड़ा फाड़ा जंगल के पास शौच के लिए रुकी। तभी बाइक (जेएच-01-डब्ल्यू-1653) से वहां तीन बदमाश पहुंचे। ये तीनों युवती को उठाकर जंगल की ओर ले गए। वहां जबरन पहले मंगेतर को संबंध बनाने को कहा। इसके बाद तीनों बदमाशों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

तीनों ने पीडि़ता और उसके मंगेतर को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद युवती के पास रखे पैसे और मोबाइल भी लूट कर वहां से भाग निकले। पीडि़ता ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी दी। पीडि़ता का भाई बाहर रहता है। वह जब रांची लौटा तो बुधवार को थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई। गुरुवार को पीडि़ता का मेडिकल व कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा।

ये हुए गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपितों में एक बेड़ो निवासी राजू शर्मा (पिता महेश्वर मिस्त्री) है। वह मूल रूप से बिहार के गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोभ गांव का रहने वाला है। दूसरा प्रवीण लकड़ा उर्फ  कंचू उर्फ छोटू (पिता दशरथ लकड़ा) है। वह जरिया नहरटोली गांव का रहने वाला है। जबकि तीसरा आरोपित नहरटोली गांव निवासी शिवराम गोप उर्फ  अजय गोप (पिता साधु गोप) है।

नानी घर आई थी पीडि़ता

पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी कुल्ली गांव के एक युवक के साथ तय हुई थी। इसबीच बेड़ो में वह अपनी नानी के गांव आई थी। इसके बाद खरीददारी करने बेड़ो बाजार अपने मंगेतर के साथ बाइक से जा रही थी। उसी दौरान वह शौच के लिए रुकी, तभी बदमाश बाइक से वहां पहुंचे और जबरन दुष्कर्म किया। मामले में बेड़ो थाना में कांड संख्या 41/2019 दर्ज किया गया है।

'पुलिस के संज्ञान में आने के तुरंत बाद दुष्कर्म में शामिल तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीडि़ता का कोर्ट में बयान दर्ज करवाया जाएगा। संजय कुमार, डीएसपी बेड़ो।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी