Jharkhand Assembly Election 2019: कार्यकर्ता सम्‍मेलन में बोले जेपी नड्डा, भाजपा ऐसी पार्टी जो खुद अपना रिकॉर्ड तोड़ती है

Jharkhand Assembly Election 2019. एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे जेपी नड्डा का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ही हजारीबाग के लिए रवाना हो गए। शाम में वे नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Fri, 04 Oct 2019 08:44 AM (IST) Updated:Fri, 04 Oct 2019 01:48 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: कार्यकर्ता सम्‍मेलन में बोले जेपी नड्डा, भाजपा ऐसी पार्टी जो खुद अपना रिकॉर्ड तोड़ती है
Jharkhand Assembly Election 2019: कार्यकर्ता सम्‍मेलन में बोले जेपी नड्डा, भाजपा ऐसी पार्टी जो खुद अपना रिकॉर्ड तोड़ती है

रांची, जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 - भाजपा के कार्यकारी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज कोई भी पार्टी हमारे साथ मुकाबला करने को तैयार नहीं है। हम ऐसी पार्टी हैं जो अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ते हैं। कहा कि भाजपा ने अपनी सदस्य संख्या को 11 करोड़ से 17 करोड़ पहुंचा दिया है। वे शुक्रवार को हजारीबाग के गांधी मैदान में कार्यकर्ता सम्‍मेलन काे संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि हर राजनीतिक कार्यकर्ता अपने दल को यशस्वी करने को हमेशा तत्पर रहता है। मैं ये मानता हूं कि जो भाजपा का कार्यकर्ता है, वह अपने आप को भाग्यशाली माने क्योंकि भाजपा जिस विचारधारा के साथ काम कर रही है, उससे देश ही नहीं बल्कि दुनिया में यशस्वी हो रही है।

उन्‍होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के पास सारी शक्तियां हैं। भाजपा ने देश की राजनीतिक संस्कृति बदल दी है। राज्य की सरकार भी केंद्र के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। कार्यकर्ताओं को इस डबल इंजन की सरकार को दोबारा लाना है। प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी है। आज भाजपा की सरकार की वजह से पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की वजह से ही संभव हो पाया है।

कार्यकर्ता सम्‍मेलन में जेपी नड्डा के अलावा मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, सांसद अन्‍नपूर्णा देवी, विधायक जानकी यादव, सांसद जयंत सिन्‍हा मौजूद हैं। इससे पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार ने देश को खोखला बना दिया था। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमने सुशासन दिया है। देश और राज्य का विकास हुआ है।

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों की चिंता की। गरीबों के लिए योजनाएं लेकर आई। धरातल पर यह योजनाएं उतरी हैं। उज्जवला योजना आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को मिला है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करनी है। इस सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है।

इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह एक दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्‍वागत किया। इसके बाद वे एयरपोर्ट से ही हेलीकॉप्टर से हजारीबाग के लिए प्रस्थान कर गए। शाम 5:00 बजे वे रांची पहुंचकर सेवा विमान से नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

chat bot
आपका साथी