शहर में चार दिनों तक रहेगा धुंध का प्रभाव

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र का पूर्वानुमान है कि आगे भी रांची में ठंड की स्थिति बनी रहेगी। जैसे-जैसे नंवबर माह समाप्त होता जाएगा, ठंड की बढ़ोतरी होती जाएगी।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Mon, 27 Nov 2017 10:08 AM (IST) Updated:Mon, 27 Nov 2017 10:08 AM (IST)
शहर में चार दिनों तक रहेगा धुंध का प्रभाव
शहर में चार दिनों तक रहेगा धुंध का प्रभाव

रांची, जागरण संवाददाता। आने वाले चार दिनों तक रांची में सुबह के समय धुंध का प्रभाव बना रहेगा। यह पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। धुंध के दौरान न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस समय न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस तक और अधिकतम 25-26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। यह स्थिति 30 नवंबर तक बने रहेगी। इन चारों दिनों तक धुंध के बाद भी ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी। रविवार को भी मौसम ठंड भरा रहा। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 9.6 डिग्री

सेल्सियस रहा। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र का पूर्वानुमान है कि आगे भी रांची में ठंड की स्थिति बनी रहेगी। जैसे-जैसे नंवबर माह समाप्त होता जाएगा, ठंड की बढ़ोतरी होती जाएगी। रांची के अलावा झारखंड के अन्य शहरों में भी ठंड की स्थिति बनी रही। जमशेदपुर में अधिकतम 28.4, न्यूनतम 11.2, डालटनगंज में अधिकतम 27.6 और न्यूनतम 9.5, बोकारो में अधिकतम 23.6, न्यूनतम 9.5 और चाईबासा में अधिकतम 26 और न्यूनतम 11.6 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। 

ढाई दर्जन इलाकों में होगी अलाव की व्यवस्था

दिसंबर के दूसरे सप्ताह से शहर ढाई दर्जन चौक-चौराहों और कुछ प्रमुख इलाकों में जिला प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था की जाएगी। इसे लेकर जिला ने अंचलाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया है। पिछले वर्ष दो दर्जन स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी। उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया थोड़ी और ठंड बढ़ते ही इसकी सुविधा शहर उपलब्ध कराई जाएगी। दस दिनों के बाद इसकी सुविधा शहर में उपलब्ध होगी। वहीं, कंबलों का वितरण शुरू कर दिया गया है। कुछ प्रखंडों को कंबल नहीं मिला है। इसकी व्यवस्था जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी, जिन प्रखंडों को कंबल मिल गया है। उनके द्वारा वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: वाट्सएप पर ट्रेनों की लाइव जानकारी, ऐसे लीजिए अपडेट

chat bot
आपका साथी