Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 3-4 दिनों तक बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

Jharkhand Weather Alert. राज्‍य में सितंबर माह का बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। राजमहल में 24 घंटे में रिकॉर्ड 280 एमएम बारिश दर्ज किया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 09:02 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 09:02 PM (IST)
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 3-4 दिनों तक बारिश, जानिए अपने शहर का हाल
Jharkhand Weather Update: झारखंड में अगले 3-4 दिनों तक बारिश, जानिए अपने शहर का हाल

रांची, जासं। Weather Update - झारखंड में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है। सितंबर माह में बारिश का रिकाॅर्ड टूटा है। राजमहल में 24 घंटे में 280 एमएम रिकॉर्ड बारिश हुई है। पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। वहीं मधुपुर (देवघर) में 138.0 एमएम, पाकुड़  120.0 एमएम, जामताड़ा 114.0 एमएम में सौ एमएम से अधिक बारिश हुई है।  मौसम वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन समुद्रतल से ऊपर 3.6 किमी क्षेत्र में स्थित है।

जबकि पंजाब से दक्षिणी असम होते हुए हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक व दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व सब हिमालयन पश्चिम बंगाल तक समुद्रतल से ऊपर 3.1 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। मौसम पूर्वानुमान के तहत उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

इसके अलावा राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिण पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। दो अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। तीन व चार अक्टूबर को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

रांची में छाए रहेंगे बादल

आरएस शर्मा ने बताया कि मंगलवार को रांची व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। जबकि दो व तीन अक्टूबर को एक-दो बार हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। चार अक्टूबर को दो या दो से अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। लगातार बारिश होने के कारण सामान्य तापमान की अपेक्षा रांची के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 1.0 डिसे की गिरावट दर्ज की गई है।

इसी प्रकार, जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में 2.0 व न्यूनतम तापमान में 1.0 डिसे. की गिरावट दर्ज की गई है। इधर, डालटनगंज का अधिकतम तापमान में 2.0 की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को रांची में 0.4 मिमी., जमशेदपुर में 6.0 मिमी. व डालटनगंज में 17.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी बारिश (एमएम)

राजमहल (साहिबगंज) : 280.4

मधुपुर (देवघर) : 138.0

पाकुड़ : 120.0

म्हारो (जामताड़ा) : 114.0

मसानजोर (जामताड़ा) : 96.6

पकुडिय़ा (पाकुड़) : 83.4

खुशियारी (दुमका) : 83.8

गोड्डा : 67.0

महेशपुर, पत्थरगामा, सिकादिया, जरमुंडी : 60

जामताड़ा, हिरणपुर, सतगांव, जामताड़ा, पालकोट, मैथन, मोहनपुर : 50

तोरपा, महगांवा, बगोदर, जमशेदपुर, पंचेत, सारठ : 40

चाईबासा, कोलेबिरा, मनातू, कोडरमा, नंदाडीह, जमशेदपुर, पुटकी, टुंडी, धनबाद, देवघर : 30

रामगढ़, मरकच्चो, तिलैया, रायडीह, बारीजोर, तोपचांची, गोविंदपुर, हंटरगंज, जरीडीह : 20

कुरडेग, नीमडीह, ओरमांझी, पांकी, हरिहरगंज, विश्रामपुर, लोहरदगा, अड़की, गोमिया : 10

सोमवार का तापमान (डिसे. में)

शहर     अधिकतम   न्यूनतम

रांची       29.0       20.5

जमशेदपुर  30.4       23.2

डालटनगंज 30.1       23.5

बोकारो     27.5       23.1

चाईबासा   29.4       21.4

आद्र्रता की मात्रा (फीसद में)

शहर     अधिकतम  न्यूनतम

रांची      91         91

जमशेदपुर 93         89

डालटनगंज 84        92

बोकारो     98        95

चाईबासा   95        93

chat bot
आपका साथी