राम मंदिर की हुंकार गूंजेगी राजधानी में, 23 को होगी विहिप की संकल्प सभा

VHP. विश्‍व हिंदू परिषद ने कहा है कि सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कानून बनाए।18 से 25 दिसंबर तक 1000 स्थानों पर संकल्प सभा होगी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 01:13 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 01:13 PM (IST)
राम मंदिर की हुंकार गूंजेगी राजधानी में, 23 को होगी विहिप की संकल्प सभा
राम मंदिर की हुंकार गूंजेगी राजधानी में, 23 को होगी विहिप की संकल्प सभा

रांची, जासं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को विश्व ङ्क्षहदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में संघ परिवार की ओर से झारखंड सहित पूरे देश में धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है। सरकार से मंदिर निर्माण को लेकर कानून बनाने की मांग की जा रही है। इस संबंध में विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (झारखंड-बिहार) केशव राजू ने कहा कि धर्म सभा के बाद 18 से 25 दिसंबर तक पूरे झारखंड में 1000 स्थानों पर संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।

राजधानी रांची में भी 23 दिसंबर रविवार को विशाल संकल्प सभा होगी। इसकी तैयारी में संघ परिवार के सभी संगठन लगे हैं। राजू ने कहा कि देश का ङ्क्षहदू समाज अब जाग चुका है। इतने वर्षों तक मंदिर निर्माण का इंतजार करता रहा। लोगों को आशा थी कि सर्वोच्च न्यायालय का इस पर निर्णय आ जाएगा, पर वहां से भी निराशा मिली है।

सर्वोच्च न्यायालय के पास जब मंदिर को लेकर समय नहीं है तब केंद्र सरकार कानून बनाकर मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त करे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विहिप की धर्म सभा में समाज के लोग जुट रहे हैं उससे आपको पता चल गया होगा कि लोग क्या चाहते हैं। सरकार को लोगों की भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए।

हरमू मैदान में होगा कार्यक्रम : केशव राजू ने कहा कि राजधानी रांची के हरमू मैदान में कार्यक्रम होगा। यहां शहर के लोग परिवार के साथ जुटेंगे। सामूहिक आरती होगी, फिर मंदिर निर्माण के लिए लोगों को संकल्प दिलाया जाएगा। इस दौरान प्रमुख वक्ताओं लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय में सभी संगठनों की बड़ी बैठक हुई थी। व्यवस्था को लेकर सोमवार को विहिप कार्यालय में भी बैठक हुई। उन्होंने आशा जताई कि इस कार्यक्रम में भी ङ्क्षहदू समाज के हजारों लोग जुटेंगे।

chat bot
आपका साथी