Jharkhand: सोशल मीडिया पर चर्चा आम, बिजली ने किया जीना हराम

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं। इस भीषण गर्मी में दिन तो दिन रात में भी घंटों बिजली गुल हो जा रही है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 04 Jun 2019 04:20 PM (IST) Updated:Wed, 05 Jun 2019 11:20 AM (IST)
Jharkhand: सोशल मीडिया पर चर्चा आम, बिजली ने किया जीना हराम
Jharkhand: सोशल मीडिया पर चर्चा आम, बिजली ने किया जीना हराम

रांची, जेएनएन। राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में बिजली की आंख मिचौनी से लोग परेशान हैं। इस भीषण गर्मी में दिन तो दिन, रात में भी घंटों बिजली गुल हो जा रही है। ग्रामीण इलाकों के साथ रांची में भी लोग वक्त-बेवक्त बिजली की कटौती की मार झेल रहे हैं। बिजली महकमा लोकल फॉल्ट कहकर अपना पल्ला झाड़ रहा है। वहीं आंधी-पानी में तो बिजली गुल होना आम हो गया है। सोशल मीडिया पर बिजली कटौती को लेकर यूजर्स में उबाल है। यहां हर कोई सरकार को बिजली के नाम पर कोस रहा है। बिजली विभाग को दुहाई देते हुए लोग पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों हर घंटे बिजली गुल हो जा रही है??

अतुल नाम का एक यूजर मुख्यमंत्री रघुवर दास, रेल मंत्री पीयूष गोयल और पीएम मोदी को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखते हैं, झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का हेल्पलाइन नंबर या तो काम नहीं कर रहा है या ठीक तरह से जवाब नहीं दे रहा है। यहां तक कि झारखंड की राजधानी रांची में एक दिन में 18 घंटे तक भी बिजली नहीं मिल रही है। बहुत बुरी स्थिति है।

एक अन्य यूजर राहुल देबुका ने सीएम रघुवर दास को टैग करते हुए ट्वीट किया है- आज पूरी रात रांची में बिजली नहीं रही। इस भीषण गर्मी में कैसे सो पाएंगे। यह झारखंड की राजधानी सिटी की स्थिति है। कृपया मदद करें।

शुभम कुमार ट्विटर पर रघुवर दास को टैग करते हुए लिखते हैं- प्रिय मुख्यमंत्री सर, हमलोग गढ़वा जिले के लोग पिछले 36 घंटे से पावर कट की समस्या से जूझ रहे हैं। इस भीषण गर्मी में हमारे शहर में बिजली की सुविधा नहीं है। कृपया मदद करें।

मो. इकबाल अहमद ने सीएम रघुवर दास और गढ़वा डीसी को टैग करते हुए ट्वीट किया है- प्रिय रघुवर दास, आपने झारखंड में कम से कम 18 घंटे बिजली देने का वादा किया था। लेकिन जमीनी स्तर पर यह दिखाई नहीं दे रहा है। मैं गढ़वा अपने पिता के घर ईद मनाने आया हूं, जो यहां सरकारी विभाग में काम करते हैं। लेकिन यहां अधिकतम 5-8 घंटे ही बिजली रहती है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी