Jharkhand: अज्ञात हमलावरों ने ग्रामीण की गोली मारकर की हत्या Chatra News

थाना प्रभारी का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हत्या किसने की है यह कहना फिलहाल उचित नहीं है घटना को माओवादियों ने अंजाम दिया है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा मौका-ए-वारदात के लिए रवाना हो चुके हैं।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 08:21 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 08:21 PM (IST)
Jharkhand: अज्ञात हमलावरों ने ग्रामीण की गोली मारकर की हत्या Chatra News
अज्ञात हमलावरों ने ग्रामीण की गोली मारकर की हत्या। प्रतीकात्मक तस्वीर

मयूरहंड(चतरा) संवाद सूत्र । अज्ञात हमलावरों ने मयूरहंड थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव के समीप नागेश्वर यादव नामक ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की यह घटना मंगलवार की शाम करीब साढे छह बजे की है। मृतक नागेश्वर यादव को पूर्व नक्सली बताया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मयूरहंड थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। वैसे सूत्रों ने आशंका जताया है कि हत्या की घटना को भाकपा माओवादियों  ने अंजाम दिया है। उनका कहना है कि इतनी संख्या में एक साथ अपराधी नहीं आ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक नागेश्वर यादव हजारीबाग जिले के झोझी गांव का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब 52 वर्ष की है।

थाना प्रभारी का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हत्या किसने की है, यह कहना फिलहाल उचित नहीं है घटना को माओवादियों ने अंजाम दिया है। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ऋषव कुमार झा मौका-ए-वारदात के लिए रवाना हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दस मोटरसाइकिल पर सवार करीब बीस हथियारबंद लोग आए और नागेश्वर यादव को गोली मारते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का नारा लगाते हुए चले गए। सूत्रों का कहना है कि माओवादियों ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार का नारा लगाया है। यहां स्पष्ट कर दें कि पिछले 48 घंटों के भीतर हत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व रविवार की रात भाकपा माओवादियों ने पत्थलगडा थाना क्षेत्र के ललकीमखटी में नागेश्वरी देवी नामक महिला को पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या की थी।

chat bot
आपका साथी