राज्य के 2082 बच्चों को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड, रांची शीर्ष पर, देखें...किस जिला को मिला कितना प्रोजेक्ट

Jharkhand Education News केंद्र सरकार (Central Government) के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology) द्वारा प्रति वर्ष नए इनोवेशन करने वाले देश भर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड (Inspire Award) से सम्मानित किया जाता है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Dec 2021 07:56 AM (IST) Updated:Fri, 24 Dec 2021 07:57 AM (IST)
राज्य के 2082 बच्चों को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड, रांची शीर्ष पर, देखें...किस जिला को मिला कितना प्रोजेक्ट
राज्य के 2082 बच्चों को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड, रांची शीर्ष पर

रांची (जागरण संवाददाता)। Jharkhand Education News : केंद्र सरकार (Central Government) के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (Department of Science and Technology) द्वारा प्रति वर्ष नए इनोवेशन करने वाले देश भर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों को इंस्पायर अवार्ड (Inspire Award) से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी सत्र 2021-22 के लिए इस पुरस्कार को देने की घोषणा की गई है। झारखंड (Jharkhand) के 24 जिलों में स्थित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा उल्लेखनीय इनोवेशन के तहत 2082 प्रोजेक्ट (Project) को पुरस्कार के लिए चुना गया है। पूरे राज्य में रांची (Ranchi) सबसे ऊपरी पायदान पर है। इस जिले के विभिन्न स्कूलों के 261 विद्यार्थियों (Students) को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार (Prize) के तहत सभी 2082 बच्चों के बैंक खाते (Banks Account) में सीधे प्रति छात्र 1000 रुपये की राशि विभाग द्वारा जमा कर दी जाएगी।

पुरस्कार राशि का विज्ञान के अन्य नए इनोवेशन में करेंगे उपयोग:

बताया जा रहा है कि पुरस्कार राशि की प्राप्ति के बाद विद्यार्थी उसका उपयोग विज्ञान के अन्य नए इनोवेशन में करेंगे। उसके बाद चुने जाने वाले प्रोजेक्ट को पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शित किया जाएगा। उसके बाद वहां से चुने गए इनोवेटिव प्रोजेक्ट को राज्य स्तरीय एवं उसके बाद चुनिंदा प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल की जाती है।

सत्र 2020-21 की तुलना में इस सत्र में 900 विजेताओं की संख्या बढ़ी:

बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए इंस्पायर अवार्ड, झारखंड के सहायक नोडल अशोक प्रसाद सिंह ने बताया कि सत्र 2020-21 की तुलना में इस सत्र में 900 विजेताओं की संख्या बढ़ी है। विगत सत्र राज्य से 1180 प्रोजेक्ट को पुरस्कृत किया गया था। जो इस वर्ष बढ़कर 2082 हो गया है।

कुल दो करोड़ 82 हजार रुपये विजेता छात्रों के खाते में हस्तांतरित:

उन्होंने बताया कि इस सत्र में कुल दो करोड़ 82 हजार रुपये विजेता छात्रों के खाते में हस्तांतरित किये जा रहे हैं। इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम के झारखंड के नोडल पदाधिकारी सह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक अरविंद विजय बिलुंग ने सभी चयनित बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुरस्कार राशि मिलने से बच्चे और भी प्रेरित होंगे, जिससे वे और बेहतर अविष्कार कर जिला एवं राज्य का नाम रोशन कर सकेंगे।

तीन वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो रहा राज्य का चयन:

पिछले साल भी 286 प्रोजेक्ट के साथ रांची ने शीर्ष स्थान हासिल किया था। इस सत्र में 261 प्रोजेक्ट के साथ जिला सबसे ऊपरी पायदान पर है। वहीं, बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पूरे देश में 10 लाख प्रोजेक्ट में से 60 प्रोजेक्ट को शामिल किया जाता है। वैसे तो यह योजना ओपन फॉर ऑल है। लेकिन हाल के वर्षों में ज्यादातर सरकारी स्कूलों के बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट का चयन हो रहा है। वहीं, विगत तीन वर्षों से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए लगातार तीन प्रोजेक्ट का चयन झारखंड से हो रहा है, जो राज्य की बड़ी उपलब्धि है।

पुरस्कार के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से चुने गए प्रोजेक्ट की संख्या

जिला प्रोजेक्ट :- रांची 261 पलामू 239 बोकारो 232 पूर्वी सिंहभूम 209 धनबाद 204 हजारीबाग 143 गिरिडीह 127 गुमला 79 देवघर 65 लातेहार 51 चतरा 49 खूंटी 46 गोड्डा 45 रामगढ़ 45 सरायकेला-खरसांवा 44 प. सिंहभूम 40 जामताड़ा 33 पाकुड़ 33 सिमडेगा 32 कोडरमा 29 गढ़वा 25 दुमका 22 लोहरदगा 18 साहिबगंज 11

chat bot
आपका साथी