मेटेनेंस का काम कर रहे थे रेल कर्मी, नशे में धुत यार्ड मास्टर ने खुलवा दी ट्रेन, बाल-बाल बचे

रांची मुरी यार्ड में कार्यरत यार्ड मास्टर एलडीएन शाहदेव की लापरवाही से ट्रेन के नीचे काम कर रहे दो कर्मी बाल-बाल बच गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jan 2020 06:45 PM (IST)
मेटेनेंस का काम कर रहे थे रेल कर्मी, नशे में धुत यार्ड मास्टर ने खुलवा दी ट्रेन, बाल-बाल बचे
मेटेनेंस का काम कर रहे थे रेल कर्मी, नशे में धुत यार्ड मास्टर ने खुलवा दी ट्रेन, बाल-बाल बचे

जागरण संवाददाता, रांची : मुरी यार्ड में कार्यरत यार्ड मास्टर एलडीएन शाहदेव की लापरवाही से ट्रेन के नीचे कार्यरत दो कर्मी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। दरअसल मौके पर मौजूद कर्मियों का कहना था कि यार्ड मास्टर नशे में थे और उन्होंने ट्रेन के नीचे काम कर रह कर्मियों को बिना सूचना दिए ट्रेन को चलाने की अनुमति दे दी। शुक्र था जैसे ही ट्रेन का पहिया ढुलने लगा दोनों ही कर्र्मी निकल भागे।

गुरुवार की रात हुई घटना के बाद तत्काल रेलवे ने संदेह के आधार पर यार्ड मास्टर की मेडिकल जांच करने का निर्देश दिया। आरपीएफ यार्ड मास्टर को मेडिकल जांच के लिए मुरी अस्पताल लेकर जा रही थी। इसी दौरान वह मौका देखते ही फरार हो गया। घटना के बाद रेलवे ने संपर्क साधने का प्रयास भी किया। लेकिन, यार्ड मास्टर की सूचना नहीं मिली। तत्काल रेलवे ने उसे निलंबित कर दिया।

नशे में रहने की पहले भी मिली है शिकायत : यार्ड मास्टर पर शिकायत रही है कि अक्सर इस तरह का उनका रवैया रहता है। नशे की हालत में सेवा देते रहे हैं। रेल कर्मियों का कहना था कि मेडिकल जांच में यार्ड मास्टर पकड़ में नहीं आएं इसलिए फरार हो गए। इस घटना के बाद रेलवे ने इस मामले को गंभीरता में लिया है और दिशा-निर्देश भी दिए हैं। 'यार्ड मास्टर पर लापरवाही का आरोप है। संदेह के आधार पर उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भेजा जा रहा था। लेकिन, जांच के पहले ही फरार हो गए। फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। '

नीरज कुमार

सीपीआरओ, रांची रेल मंडल

chat bot
आपका साथी