रांची-मुंबई के बीच उड़ान भरने वाले कई विमान रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा Ranchi News

Jharkhand. मुंबई में हो रही भारी बारिश का असर विमानों के उड़ानों पर पड़ रहा है। इस कारण रांची से मुंबई जाने वाली विमान को रद कर दिया गया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 02 Jul 2019 02:54 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jul 2019 08:05 PM (IST)
रांची-मुंबई के बीच उड़ान भरने वाले कई विमान रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा Ranchi News
रांची-मुंबई के बीच उड़ान भरने वाले कई विमान रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा Ranchi News

रांची, जेएनएन। मुंबई में हो रही भारी बारिश का असर विमानों के उड़ानों पर पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश के कारण या तो विमानों को रद्द कर दिया जा रहा है या उनके समय में फेरबदल किया जा रहा है। इसका असर रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों पर भी पड़ रहा है। विमानों के रद्द होने से रांची के विमान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें एयरपोर्ट पहुंचकर या तो वापस लौटना पड़ रहा है या फिर वे एयरपोर्ट पर ही दूसरी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं।

भारी बारिश के कारण ही मंगलवार सुबह रांची एयरपोर्ट पर दो विमान रद्द कर दिए गए। रांची से मुंबई जाने वाले गो एयरवेज के विमान को रद्द कर दिया गया। विमान को रांची में सुबह 8:45 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरना था। यात्रियों को 8:30 बजे विमान रद्द होने की सूचना दी गई। इसके बाद यात्रियों ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हंगामा किया। इसके बाद वे वापस लौट गए। अब यह विमान शाम 4:40 बजे रांची एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरेगा।
दूसरी ओर मुंबई से रांची आने वाले इंडिगो के विमान को अपने निर्धारित समय सुबह आठ बजे रांची पहुंचना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण उसे रद्द कर दिया गया। अब यह विमान शाम 4:15 बजे रांची पहुंचेगा। इसी तरह मुंबई से रांची आने वाला इंडिगो का एक अन्‍य विमान 6ई 787 शाम 5:30 बजे रांची पहुंचेगा। विमान के रांची पहुंचने का निर्धारित समय 4:35 बजे है। इसी प्रकार रांची से मुंबई के लिए विमान रात आठ बजे उड़ान भरेगा। रांची से विमान के उड़ान भरने का निर्धारित समय 5:05 बजे है।

chat bot
आपका साथी