चतरा में ट्रक ने दारोगा समेत दो को रौंदा, ग्रामीण की मौत Chatra News

Jharkhand. मृतक विलेश सिंह इसी थाना क्षेत्र के गोदोवार गांव का रहने वाला था। वह एक तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए हंटरगंज गया था।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 13 Feb 2020 08:23 AM (IST) Updated:Thu, 13 Feb 2020 08:23 AM (IST)
चतरा में ट्रक ने दारोगा समेत दो को रौंदा, ग्रामीण की मौत Chatra News
चतरा में ट्रक ने दारोगा समेत दो को रौंदा, ग्रामीण की मौत Chatra News

हंटरगंज (चतरा), जासं। चतरा के हटरगंज में एक अज्ञात ट्रक पुलिस अवर निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता एवं ग्रामीण विलेश कुमार सिंह को रौंदते हुए भाग निकला। इससे ग्रामीण विलेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दारोगा की स्थिति नाजुक है। घटना रात दस बजे के करीब स्थानीय परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप एनएच-99 पर की है। मृतक विलेश सिंह इसी थाना क्षेत्र के गोदोवार गांव का रहने वाला था। वह एक तिलकोत्सव में शामिल होने के लिए हंटरगंज गए थे।

भोजन करने के बाद गांव वापस लौट रहे थे। वहीं पुलिस अवर निरीक्षक विजय गुप्ता स्थानीय थाना में पदस्थापित हैं। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के समीप अपने निजी आवास में रहते हैं। ड्यूटी से वापस लौटने के बाद वह एक होटल से भोजन लेकर आ रहे थे। इसी बीच यह घटना हुई। घटना के बाद दोनों को इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डाॅक्टरों ने विलेश को मृत घोषित कर दिया और दारोगा को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी