रांचीः जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर, दो पक्षों के तीन लोगों का बहा खून

Triple Murder in Ranchi. रांची में जमीन विवाद को लेकर ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 03 Dec 2018 12:43 PM (IST) Updated:Mon, 03 Dec 2018 12:43 PM (IST)
रांचीः जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर, दो पक्षों के तीन लोगों का बहा खून
रांचीः जमीन विवाद में ट्रिपल मर्डर, दो पक्षों के तीन लोगों का बहा खून

रांची, जागरण संवाददाता। राजधानी रांची में जमीन विवाद को लेकर ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। रविवार की देर रात मांडर के नगड़ा गांव में एक जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। इसमें तीन लोगों की हत्या हो गई। एक पक्ष के दो, तो दूसरे पक्ष के एक की हत्या हुई है। एक पक्ष का मृतक बिरसा उरांव उर्फ सुका उरांव है। तो दूसरे पक्ष के रोशन उरांव और शिवा उरांव है।

रोशन नगड़ा मुखिया सुजीता उरांव का देवर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मांडर पुलिस पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। सुबह तड़के खलारी डीएसपी पुरुषोत्तम सिंह भी पहुंचे और घटना की छानबीन की। पूरे गांव का माहौल तनावपूर्ण है। बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती भी की की गई है। पुलिस अधिकारी गांव में ही कैंप कर रहे। हालांकि ग्रामीण इस हत्या का कारण जानवर के खेत मे चरना बताया जा रहा है।

जमीन में निशान देने से रोका तो काट डाला, फिर हुआ सेंदरा 

जानकारी के मुताबिक, मांडर के नगड़ा गांव निवासी सुका उरांव और दूसरे पक्ष के रोशन उरांव के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। सुका उरांव मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। रविवार को दिन मेंं ही दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद रात के समय सुका खेत मे जाकर निशान देने लगा। जब इस बात की जानकारी रौशन और शिवा को मिली तो वे भी रात में खेत पहुच सुका को भगाने लगे । इतने में सुका ने टांगी से दोनो पर हमला कर दिया। जबतक रौशन और शिवा संभल पाते, सुका ने दोनो को काट डाला। इसके बाद रोशन और शिवा के हत्या से नाराज ग्रामीणों ने सुका को भी पीट-पीटकर सेंदरा कर दिया। उस ट्रिपल मर्डर की बात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण गांव पहुच गए हैं।

जानिए, ग्रामीणों ने क्या कहा  

ग्रामीणों का कहना है कि रोशन उरांव अपने खेत में धान कटाई के बाद उसे दूसरे जगह ले जाने ले।लिए ढुलाई करवा रहे थे। इसी दौरान बिरसा उर्फ सुका उरांव का काड़ा (जानवर) गेहु के खेत मे चरने लगा। जिसे पकड़ कर इन लोगों ने बांध दिया। इसके बाद विवाद शुरू हुई और बिरसा उरांव ने पहले से हाथ मे पकड़े टांगी से वर कर रौशन व शिवा की हत्या कर दी। 

chat bot
आपका साथी