अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: राहुल गांधी की याचिका पर HC में सुनवाई कल

Jharkhand. राहुल गांधी ने निचली अदालत द्वारा जारी समन के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। मामला अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी का है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 30 Jul 2019 03:57 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 10:48 PM (IST)
अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: राहुल गांधी की याचिका पर HC में सुनवाई कल
अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: राहुल गांधी की याचिका पर HC में सुनवाई कल
रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्र्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की याचिका पर बुधवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। जस्टिस एके गुप्ता की अदालत में इस मामले में मंगलवार को आंशिक सुनवाई हुई। इस दौरान प्रार्थी की ओर से विशेष सुनवाई के लिए अदालत से आग्र्रह किया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इससे पहले राहुल गांधी के अधिवक्ता की ओर से समय की मांग की गई, जिसका प्रतिवादी की ओर से विरोध किया गया। दरअसल, राहुल गांधी के खिलाफ निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई गई है। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने राहुल गांधी को समन जारी किया है, जिसे झारखंड हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है।
यह है मामला
रांची के हरमू निवासी भाजयुमो नेता नवीन कुमार झा ने निचली अदालत में एक याचिका दाखिल की है। इसमें राहुल गांधी पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतवाद में कहा गया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा अमित शाह जैसे हत्या के आरोपित को अध्यक्ष के रूप में स्वीकार कर सकती है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं कर सकती। शिकायतकर्ता ने कहा है कि राहुल गांधी के बयान से उन्हें गहरा आघात लगा है।
 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी