तिलकराज अजमानी श्री महावीर मंडल रांची महानगर के नए अध्यक्ष

रांची महानगर श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष तिलकराज अजमानी महामंत्री मुनचुन राय चुने गए हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 20 Mar 2019 07:00 AM (IST) Updated:Wed, 20 Mar 2019 07:05 AM (IST)
तिलकराज अजमानी श्री महावीर मंडल रांची महानगर के नए अध्यक्ष
तिलकराज अजमानी श्री महावीर मंडल रांची महानगर के नए अध्यक्ष

रांची, जासं। रांची महानगर, श्री महावीर मंडल के अध्यक्ष तिलकराज अजमानी, महामंत्री मुनचुन राय और संयोजक पवन बजाज बनाए गए। चर्च रोड स्थित तिलकराज अजमानी के कार्यालय में मंगलवार को राची महानगर श्री महावीर मंडल की कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई। अध्यक्षता तिलकराज अजमानी ने की। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया और पिछले वर्ष के आय-व्यय की प्रस्तुति बैठक में रखी, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।

मौके पर पुरानी कमेटी को भंग किया गया और नए सत्र के लिए चुनाव रामधन वर्मन अध्यक्ष राची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति की अध्यक्षता में हुआ। मौके पर सर्वसम्मति से 2019 -20 के लिए तिलकराज अजमानी को अध्यक्ष, मुनचुन राय को महामंत्री और पवन बजाज को संयोजक मनोनीत किया गया। वहीं मुख्य संरक्षक सूरजभान सिंह, संरक्षक मंडल में रामधन वर्मन, अरुण चावला, निरंजन शर्मा, शेखर शरण, शिव कुमार गुप्ता व प्रेम वर्मा, संयोजक पवन बजाज, सह-संयोजक अजय बथवाल व योगेश अग्रवाल, अध्यक्ष तिलकराज अजमानी, वरीय उपाध्यक्ष- डॉ दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष संजय मिनोचा, दिलीप स्वर्णकार, अवधेश प्रसाद, राहुल शर्मा, रमेश माली, संतोष सोनी व ललित चौधरी, महामंत्री मुनचुन राय, संगठन मंत्री रविंद्र वर्मा, मंत्री आनंद जलान, सनी बाबू , राजेंद्र सलूजा, बादल सिंह ,राजन वर्मा, महेश सोनी, संभु प्रसाद सोनी, प्रदीप राय बाबू व संजय सिन्हा, सह मंत्री अमित वर्मा, गैरल मयंक सोनी, लक्ष्मण शर्मा, समीर सिंह, प्रत्यूष कुमार व रंजन गुप्ता को बनाया गया है।

कोषाध्यक्ष संजय कुमार सोनी, प्रवक्ता प्रमोद सारस्वत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी- प्रवीण बगड़िया, कानूनी सलाहकार -सुभाष सिंह (वरीय अधिवक्ता), मंच सज्जा प्रभारी -रामू सोनी सनी साहू और प्रशासनिक पत्राचार प्रभारी अमित शर्मा मनोनीत किए गए। सभी लोगों का तिलक आजमानी ने माला पहनाकर स्वागत किया। प्रबक्ता प्रमोद सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

chat bot
आपका साथी