रांची में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन लड़कियों समेत पांच गिरफ्तार

girl arrested. पुलिस ने झारखंड की राजधानी रांची में ऑनलाइन देह व्यापार का भंडाफोड़ कर तीन लड़कियों सहित पांच को गिरफ्तार किया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 17 Jan 2019 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 03:56 PM (IST)
रांची में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन लड़कियों समेत पांच गिरफ्तार
रांची में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन लड़कियों समेत पांच गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची में ऑनलाइन देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। दैनिक जागरण में अभियान चलाकर ऑनलाइन देह व्यापार चलने की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस ने धंधेबाजों पर बड़ी दबिश की है। लालपुर और सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी करते हुए तीन लड़कियों सहित पांच को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इनमे सरगना प्रदीप मंडल उर्फ सागर और भोलू सिंह शामिल है। सरगना हजारीबाग के बरकट्ठा का रहने वाला है।

पुलिस को सूचना मिली कि वेबसाइट के जरिए प्रचार के बाद वॉट्सएप पर डीलिंग की जाती है। इसके बाद शहर के अलग-अलग होटलों की बुकिंग कर देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। लालपुर थानेदार रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में डंगराटोली चौक के एक बड़े मॉल के सामने स्थित होटल में छापेमारी की गई। वहां से धंधेबाज पकड़ा गया। होटल के गेट पर तीन लड़कियां प्रदीप मंडल की वैगनआर कार में बैठी थीं। जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर महिला थाना भेज दिया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस गुरुवार को इसका खुलासा करेगी।

काजल सिंह करती है कॉल गर्ल की सप्लाई
सूत्रों की मानें तो इस गिरोह को काजल सिंह नाम की महिला कॉल गर्ल सप्लाई करती है। वह कोलकाता से लड़कियां बुलवाती है। इन दिनों रांची व आसपास के ग्रामीण इलाकों की लड़कियों को भी धंधे में जोड़ चुकी है। कुछ कॉलेज की छात्राएं भी शामिल हैं। काजल सिंह कॉल गर्ल की सप्लाई करते हुए सागर का पार्टनर बन चुकी है।

इस तरह होती थी बुकिंग
प्रदीप मंडल ग्राहकों से डीलिंग के बाद उन्हें होटल भी उपलब्ध करवाता था। इसके लिए बुकिंग एप से होटलों की बुकिंग के बाद ग्राहकों के लिए कॉल गर्ल के साथ होटल भी उपलब्ध करवाता था। धंधेबाज के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने रांची के कोकर चौक के समीप के होटल, करमटोली चौक, लालपुर चौक सहित अन्य जगहों की होटलों पर छापेमारी की गई। देर रात तक छापेमारी चलती रही।

ऐसे की जाती थी कॉल गर्ल की सप्लाई
सागर मंडल ने एक नई वैगनआर खरीदी है। वैगनआर से ही डीलिंग के बाद वह कॉल गर्ल को पंहुचाने का काम करता था। पुलिस पिछले दिनों इसकी रेकी कर रही थी। रेकी के बाद उसे लालपुर चौक के पास से दबोचा गया है। बताया जाता है कि कोकर के चेशायर होम रोड से सटे एक इंक्लेव में ठिकाना बना रखा था। उसी ठिकाने पर कॉल गर्ल को भी रखता था।

पहले भी जा चुका था जेल
27 मार्च 2017 को पुलिस प्रदीप मंडल उर्फ सागर को पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। खेलगांव ओपी क्षेत्र के एक आवासीय परिसर के ब्लॉक नंबर 23 के फ्लैट नंबर 401 में वह हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहा था। इसका खुलासा करते हुए दो कॉलगर्ल और उसके एक दलाल को पुलिस ने दबोचा था।

मुंबई में था ड्राइवर
प्रदीप मंडल उर्फ सागर हजारीबाग के बरका का रहने वाला है। वह पहले मुंबई में ड्राइवर का काम करता था। वहीं से देह व्यापार चलाने का धंधा सोचा और रांची में संगठित तरीके से ऑनलाइन चलाने लगा। वह अधिक पैसा कमाना चाहता था। इसलिए वह रांची में सेक्स रैकेट चलाने वाले सरगना रूद्रा के संपर्क में आया और दलाल के रूप में काम करने लगा। बाद में खुद सरगना बन गया।

chat bot
आपका साथी