रांची में महिलाओं को बंधक बनाकर नगदी व जेवरात की लूट Ranchi News

अपराधी दिन के 12 बजे के आसपास पहुंचे और हथियार के बल पर घर में मौजूद महिलाओं को बंधक बना लिया। अपराधी करीब दो लाख रुपये नगद और करीब दो लाख रुपये के जेवर लूट ले गए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 04:42 PM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 10:19 PM (IST)
रांची में महिलाओं को बंधक बनाकर नगदी व जेवरात की लूट Ranchi News
रांची में महिलाओं को बंधक बनाकर नगदी व जेवरात की लूट Ranchi News

रांची, जासं। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट की। साईं विहार कॉलोनी के एक घर में पहुंचे तीन अपराधियों ने घर की महिलाओं को बंधक बना लिया और नगदी तथा जेवरात लेकर चलते बने। यह घर एक लकड़ी कारोबारी राज किशोर शर्मा का बताया जाता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

अपराधी करीब दो लाख रुपये नगद और करीब दो लाख रुपये के जेवर लूट ले गए। अपराधी दिन के 12 बजे के आसपास पहुंचे और हथियार के बल पर घर में मौजूद महिलाओं को बंधक बना लिया। इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। घर से जाते वक्त महिला को बांध कर फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी