छेड़खानी का विरोध करने पर दी जान मारने की धमकी, फेसबुक पर डाली अश्लील तस्वीरें Ranchi News

Jharkhand. रांची के कचहरी चौक के समीप एक छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। इस संबंध में कोतवाली थाने में एफआइआर दर्ज की गई है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 11 Jul 2019 09:38 PM (IST) Updated:Thu, 11 Jul 2019 10:24 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर दी जान मारने की धमकी, फेसबुक पर डाली अश्लील तस्वीरें Ranchi News
छेड़खानी का विरोध करने पर दी जान मारने की धमकी, फेसबुक पर डाली अश्लील तस्वीरें Ranchi News

रांची, जागरण संवाददाता। कचहरी चौक के समीप एक कॉलेज छात्रा से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में छात्रा के भाई ने कोतवाली थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि छात्रा काम के सिलसिले में बुधवार की दोपहरी कचहरी चौक गई थी। उसी दौरान आरोपित रोहित उर्फ रमेश पटेल  ने छेडख़ानी की। इस पर स्थानीय लोगों ने आरोपित युवक को पकड़ कर पिटाई दी व छात्रा को बचाया। छात्रा वहां से अपने घर लौट गई।

इसके बाद आरोपित रोहित फोन जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा फेसबुक पर अश्लील फोटो भी डाल दी। इसके बाद गुमला से छात्रा का भाई रांची पहुंचा और कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। पीडि़ता मूल रूप से गुमला जिले की रहने वाली है। वर्तमान में रांची के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। रोहित काफी दिनों से उसे परेशान कर रहा था। घटना के बाद से पीडि़ता ने इस मामले की जानकारी परिजनों को दी।

chat bot
आपका साथी