घर में ताला बंद कर गए थे शादी में, रात एक बजे लौटे तो घर में मिले चोर

रांची सदर थाना क्षेत्र के इलाही बख्श कॉलोनी निवासी अफरोज खान के घर चोरों ने निशाना बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 07:36 AM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 07:36 AM (IST)
घर में ताला बंद कर गए थे शादी में, रात एक बजे लौटे तो घर में मिले चोर
घर में ताला बंद कर गए थे शादी में, रात एक बजे लौटे तो घर में मिले चोर

जागरण संवाददाता, रांची : सदर थाना क्षेत्र के इलाही बख्श कॉलोनी निवासी अफरोज खान के घर चोरों ने नकद 30 हजार सहित करीब तीन लाख की सेंध लगाई। घटना रविवार की देर रात करीब एक बजे की है। जब अफरोज का पूरा परिवार घर में ताला बंद कर कडरू स्थित जामिया बैंक्वेट हॉल में शादी पार्टी में शामिल होने गया था। रात करीब एक बजे जब वह अपने परिवार के साथ घर वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, घर के भीतर से कुछ लोगों की आवाज भी आ रही थी। इसपर उन्हें शक हुआ कि घर में चोर घुसा है। इसके बाद उन्होंने चोर-चोर करते हुए शोर मचाया। इससे चोर पीछे की बाउंड्री के रास्ते भाग निकले। इसके बाद अफरोज ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सदर थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन की। हालांकि चोरों के संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बिखरे थे सामान, टूटी थी आलमारी :

चोरों के भागने के बाद अफरोज ने घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि घर के सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी का लॉक टूटा था। वीआइपी बॉक्स भी तोड़ डाले थे। आलमारी में रखे 30 हजार नकद, लगभग 50 हजार के जेवरात और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली गई थी। हालांकि चोरों के घर में रहते हुए अफरोज पहुंच गए थे। इससे कई कीमती सामान चोर नहीं ले जा सके। इधर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। हाल के दिनों में हुई चोरी की घटना :

-08 मार्च 2019 को चुटिया थाना क्षेत्र के अनंतपुर में पार्किंग की हुई कार से चार लाख रुपये की चोरी हुई थी।

-06 मार्च 2019 को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के माही रेस्टोरेंट के सामने किराना दुकान में लाखों की चोरी कर ली गई थी।

-02 मार्च 2019 को कोतवाली थाना क्षेत्र के अपर बाजार के प्रकाश पेपर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी।

-26 फरवरी 2019 को खेलगाव ओपी क्षेत्र के न्यू खटंगा में एक ही रात रात पाच घरों में चोरी हुई थी।

chat bot
आपका साथी