बाइकर्स का आतंक, रांची में दो जगह चेन की झपटमारी, एक असफल प्रयास

रांची में बाइकर्स गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को शहर में दो स्थानों पर झपटमारी की घटनाएं हुई। जबकि एक जगह झपटमारी का असफल प्रयास हुआ।

By Edited By: Publish:Fri, 14 Jun 2019 05:22 AM (IST) Updated:Fri, 14 Jun 2019 10:50 AM (IST)
बाइकर्स का आतंक, रांची में दो जगह चेन की झपटमारी, एक असफल प्रयास
बाइकर्स का आतंक, रांची में दो जगह चेन की झपटमारी, एक असफल प्रयास
जागरण संवाददाता, रांची : रांची में बाइकर्स गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को फिर शहर में दो जगहों पर चेन झपटमारी की घटनाएं हुई। जबकि एक जगह पर असफल प्रयास किया गया। गुरुवार की दोपहर स्कूटी से जा रही महिला से बरियातू रोड पर बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके गले से चेन झपट लिया।
जबकि कांके थाना क्षेत्र के बाजार टांड़ के पास बाइक से जा रही एक महिला से अपराधियों ने चेन झपट लिया। इससे महिला सड़क पर गिर गई। उन्हें चोट लग गई थी। स्थानीय अस्पताल में इलाज करवाया गया। इधर लालपुर के मित्रा लेन के पास महिला सुनीता जालान से चेन झपटमारी का असफल प्रयास किया गया। उचक्के एक बैग ले भागे, जिसमें मोबाइल और पर्स रखा था।
महिला ने स्कूटी से किया पीछा
बरियातू रोड में झपटमारी कर अपराधी करमटोली चौक की ओर भाग निकले। महिला ने अपराधियों का स्कूटी से पीछा भी किया। शोर भी मचाया, लेकिन कोई मदद के लिए सामने नहीं आया। घटना के बाद बरियातू फाय¨रग रेंज के पास महिला नलिनी देवी बरियातू थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह स्कूटी से वीमेंस कॉलेज जा रही थी। तभी अपराधियों ने निशाना बनाया। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही रही है।
हाल में हुई झपटमारी
03 जून 2019 को कोतवाली क्षेत्र के सेवा सदन के पास खुशबू कुमारी नाम की महिला से चेन झपट लिया था। अपराधी पकड़ा गया था। 20 मई 2019 को 12:30 बजे बिरसा चौक पर पैदल जा रही महिला से दो बाइक सवार अपराधियों ने गले से सोने की चेन झपट लिया था। उसी दिन 2:30 बजे डोरंडा में विभा सिंह से और 3:15 बजे कर्बला चौक पर लालपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद की पत्‍‌नी से चेन झपटा गया था।
16 मई को काके रोड के क्षीर अपार्टमेंट में रहने वाली महिला रजनी कुमारी का गला पकड़कर अपराधियों ने चेन लूट लिया था। -06 मई 2019 को अरगोड़ा क्षेत्र के डीएवी कपिलदेव के पास अपराधियों ने महिला कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. नम्रता सिन्हा का पर्स झपट लिया था। प्रोफेसर के पर्स में महंगी मोबाइल, ढाई हजार रुपये व घर की चाभिया थी।
-06 मई 2019 को बूटी मोड़ के समीप पैदल जा रही महिला से बाइक सवार अपराधियों ने चेन झपट लिया था। -02 मई 2019 को बरियातू रोड स्थित सेवंथ डे स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने बीएसएफ के रिटायर्ड जवान की पत्‍‌नी से 1.25 लाख नकद और गहनों की झपटमारी कर ली। वह ऑटो में बैठकर जा रहीं थी। उसी दौरान निशाना बनाया गया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी