National Womens Hockey Championship: राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए नौ राज्यों की टीमें पहुंचीं सिमडेगा, कल होगा हॉकी महाकुंभ का आगाज

National Womens Hockey Championship10 मार्च से आयोजित होने वाला राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए अब तक कुल नौ राज्यों की टीमें सिमडेगा पहुंच चुकी हैं। आंध्रप्रदेश कर्नाटक छत्तीसगढ़ राजस्थान व महाराष्ट्र की टीमें सोमवार को पहुंचीं। मंगलवार को गुजरात पुडुचेरी एवं तमिलनाडु की टीमें भी आ चुकी हैैं।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 09 Mar 2021 01:24 PM (IST) Updated:Tue, 09 Mar 2021 01:24 PM (IST)
National Womens Hockey Championship: राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए नौ राज्यों की टीमें पहुंचीं सिमडेगा, कल होगा हॉकी महाकुंभ का आगाज
ष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए नौ राज्यों की टीमें पहुंचीं सिमडेगा।

सिमडेगा,जासं।  जिले में 10 मार्च से आयोजित होने वाली 11वीं राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अब तक कुल नौ राज्यों की टीमें सिमडेगा पहुंच चुकी हैं। इन छह टीमों में आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, राजस्थान व महाराष्ट्र की टीम सोमवार को पहुंची, जबकि जम्मू कश्मीर की टीम एक दिन पूर्व ही सिमडेगा पहुंच चुकी थी। मंगलवार को गुजरात, पुडुचेरी एवं तमिलनाडु की टीमें भी आ चुकी हैैं।

सिमडेगा आगमन पर सभी टीमों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। आयोजन को सफल कराने के लिए हॉकी इंडिया से भूपेंद्र सिंंह व टूर्नामेंट डायरेक्टर सुखी सिमडेगा पहुंचे हैं। इनके अलावा भी और कई तकनीकी पदाधिकारियों का आगमन सिमडेगा में हो चुका है। प्रतियोगिता को लेकर प्रशासनिक स्तर से भी पूरी तैयारी की जा चुकी है।

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता होना जिले के लिए गौरव की बात : डीसी

उपायुक्त सुशांत गौरव व पुलिस अधीक्षक सिमडेगा डा. शम्स तबरेज की संयुक्त अध्यक्षता में संयुक्त आदेश पत्र के मद्देनजर 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 के दौरान सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के संधारण से संबंधित अधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी एवं  पुलिस पदाधिकारियों की सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। उपायुक्त ने कहा कि 10 मार्च से राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2021 का शुभारंभ होगा। हम सभी के लिए यह गर्व की बात है कि जिले में पहली बार इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। सिमडेगा जिला के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने बताया कि सिमडेगा जिला हॉकी की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध है। इस जिले से कई खिलाडिय़ों ने राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हाकी खेलों में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पुलिस अधीक्षक डा.शम्स तबरेज ने कहा कि 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चंैपियनशिप के सफल आयोजन की दिशा में सभी अपने कर्तव्य एवं प्रतिष्ठा से जुड़ी दायित्वों को निर्वहन अच्छे तरीके से करें।

इन 26 राज्यों की टीमों में होना है मुकाबला

सिमडेगा : सबजूनियर नेशनल में 26 राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इनमें झारखंड के साथ-साथ हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, बिहार, केरल, उत्तर प्रदेश, असम, मणिपुर, पंजाब, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी, दिल्ली, आंध्रप्रदेश, बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु, कनार्टक, मिजोरम तथा जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी