जो योग्य वही सरकारी स्कूलों में शिक्षक, जिनका चयन नहीं हो पाता अधिकतर वही निजी में पढ़ा रहे : सीपी सिंह

ांची नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि जो योग्य हैं वही सरकारी स्कूलों में शिक्षक हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 03:50 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 06:32 AM (IST)
जो योग्य वही सरकारी स्कूलों में शिक्षक, जिनका चयन नहीं हो पाता अधिकतर वही निजी में पढ़ा रहे : सीपी सिंह
जो योग्य वही सरकारी स्कूलों में शिक्षक, जिनका चयन नहीं हो पाता अधिकतर वही निजी में पढ़ा रहे : सीपी सिंह

जागरण संवाददाता, रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि जो योग्य हैं वही सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनते हैं। उनका कहना था कि जिनका चयन नहीं हो पाता अधिकतर वे ही प्राइवेट स्कूलों में हैं। मंत्री ने कहा कि कितने ही प्राइवेट स्कूल खुल जाएं, सरकारी स्कूल नहीं हों तो गरीब के बच्चे नहीं पढ़ पाएंगे। यहां भी हीरा होते हैं जरूरत है उसे तराशने की। वे शनिवार को जिला स्कूल के सभागार में नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति व पदस्थापन पत्र देने के मौके पर बोल रहे थे। मंत्री ने शिक्षकों से कहा कि आप बच्चों को अपना बच्चा समझ कर पढ़ाएं। इससे पहले आरडीडीई-डीईओ अशोक कुमार शर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर मंत्री का स्वागत किया। मंच संचालन प्राचार्य अशोक सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डीएसई सी. विजय सिंह ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने में सुधीर कुमार, ओम प्रकाश उपाध्याय, शहनवाज, स्वाति भारती, अरुण कुमार आदि का रहा।

---------------------

केवल रोजगार के तौर पर नहीं देखें

मंत्री सीपी सिंह ने नव नियुक्त शिक्षकों से कहा कि आप इस नियुक्ति को सिर्फ रोजगार के रूप में नहीं देखें। शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षित व विकसित समाज के लिए होती है। आप बच्चों के लिए आदर्श बनें। कहा, नौकरी मिल गई तो पढ़ाने की जगह अब शहर में आने की पैरवी में नहीं लग जाएं। सेवा करने चले हैं तो गांव हो या शहर सभी जगह के बच्चों का ध्यान रखें। वैसे महिलाओं को शहर के नजदीक में पदस्थापन मिलना चाहिए।

------------

स्कूलों को मिला 580 शिक्षक

रांची जिला के हाई व प्लस टू स्कूलों को 580 नए शिक्षक मिल गए जबकि 758 सीटें अभी भी खाली रह गईं। 580 में 461 हाई स्कूल में तथा 191 प्लस टू स्कूलों में योगदान देंगे। इन शिक्षकों की नियुक्ति के बाद भी हाई स्कूल में 645 तथा प्लस टू स्कूलों में 113 पद रिक्त रह गया। शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जिला स्कूल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। वर्ष 2020 के शानदार रिजल्ट के लिए अभी से लग जाएं : आरडीडीई अशोक शर्मा ने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्ति के बाद विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या संतोषप्रद हो जाएगी। स्कूलों का वातावरण बदलेगा और इसका सकारात्मक असर रिजल्ट पर पड़ेगा। शिक्षकों से कहा रांची जिला को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल लाने की जिम्मेदारी आप पर है। 2020 के शानदार रिजल्ट के लिए आपलोग अभी से लग जाएं।

प्लस टू में मिले विषयवार शिक्षक

विषय-नियुक्त-रिक्त

हिदी-15-04

अंग्रेजी-8-12

संस्कृत-9-10

गणित-4-18

भौतिकी-1-27

रसायन-6-19

जीव विज्ञान-15-05

इतिहास-12-12

भूगोल-17-00

अर्थशास्त्र-15-04

वाणिज्य- 17-02

========== हाई स्कूलों में मिले विषयवार शिक्षक

विषय-नियुक्त-रिक्त

हिदी-59-43

अंग्रेजी-62-30

संस्कृत- 00-118

स्थानीय भाषा-33-21

ऊर्दू- 00-11

गणित/भौतिकी-44-92

रसायन/जीव विज्ञान-59-77

इतिहास- 00-93

नागरिक-00-31

भूगोल-58-24

अर्थशास्त्र-52-31

शारीरिक शिक्षा-74-32

गृह विज्ञान-14-33

वाणिज्य-06-04

संगीत- 00-05 एक सप्ताह के भीतर दें योगदान

स्नातकोतर प्रशिक्षित शिक्षकों से कहा गया है कि वे पदस्थापित विद्यालय में नियमानुसार पूर्व के प्रतिनियुक्त विद्यालय से कार्य विरमित हो कर एक सप्ताह के भीतर योगदान देंगे। इसी तरह स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने के 15 दिनों के भीतर योगदान देने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी