स्वाधीनता के जश्न में दिखी देश की संस्कृति की छटा

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कला व संस्कृति विभाग द्वारा स्वाधीनता उत्सव मनाया गया। कलाकारों ने लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Aug 2018 06:11 AM (IST) Updated:Wed, 15 Aug 2018 06:11 AM (IST)
स्वाधीनता के जश्न में दिखी देश की संस्कृति की छटा
स्वाधीनता के जश्न में दिखी देश की संस्कृति की छटा

रांची : देश की ताकत एकता में है। सभी धर्म, संस्कृति और परंपराओं को समेटे रखने में ही आजादी के जश्न की भी सार्थकता है। स्वाधीनता के पूर्व संध्या पर रांची विवि के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम इन्हीं बातों की ओर संकेत देता नजर आया। पर्यटन, कला व संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजधानी के जानी-मानी हस्तियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया और पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। कभी वंदे मातरम् गीत पर पांव थिरकते दिखे तो कभी मांदर की थाप पर दर्जनों कलाकारों का नृत्य करते नजर आए। पद्म श्री मुकुंद नायक के स्वर और बच्चियों के नृत्य ने सबको खड़े हो कर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया और ऐ मेरे वतन के लोगों.. बोल ने सबको भाव-विभोर कर दिया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह उपस्थित हुए। विशिष्ठ अतिथि के रूप में रांची विवि के कुलपति रमेश कुमार पांडे और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राम लखन गुप्ता उपस्थित हुए। पदमश्री मुकुंद नायक, कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक अशोक कुमार सिंह, विजय पासवान और चंद्रदेव सिंह भी मौके पर उपस्थित थे। झारखंड के नागपुरी नृत्य ने किया मंत्रमुग्ध

कार्यक्रमों की शुरूआत होते ही दर्शक झूमते नजर आए। पद्म श्री मुकुंद नायक के गीत लहरे तिरंगा और मांदर के थाप पर नागपुरी नृत्य पर सभी जोरदार तालियां बजाई। दर्जन भर युवाओं की टोली ने मनमोहक अंदाज में नृत्य किया और अपनी छाप छोड़ गए। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यायल मांडर की छात्राओं ने शानदार बीहू नृत्य कर कला में निपुण होने का परिचय दिया। विपुल नायक के छात्राओं द्वारा वंदे मातरम पर मनोरम नृत्य की प्रस्तुति की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ओडीसी नृत्य की प्रस्तुति खास रही।

chat bot
आपका साथी