छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकशी

रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित शाहदेव नगर में रहने वाले अजय घोष की साली खुशबू कुमारी उ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 07:54 AM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 07:54 AM (IST)
छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकशी
छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकशी

रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित शाहदेव नगर में रहने वाले अजय घोष की साली खुशबू कुमारी उर्फ शोभा ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली। 16 वर्षीय शोभा सिल्ली कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। वह जीजा के घर स्थित शाहदेव नगर, हप्सी कैंप में रहती थी। घटना रविवार की सुबह करीब बारह बजे की है। शोभा की बड़ी बहन पूनम घोष ने देखा, तो मामले की जानकारी पति अजय घोष को दी। इसके बाद मामले की जानकारी पंडरा ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले में शोभा की बड़ी बहन पूनम से पूछताछ की। इस मामले में पूनम घोष के बयान पर पंडरा ओपी में यूडी केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा दिया। शाम होने के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इधर, पंडरा ओपी प्रभारी अनूप भेंगरा ने कहा कि खुदकशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

::::::::::::::::::::::::::

खुदकशी के वक्त नहीं था घर में कोई सदस्य

पुलिस के अनुसार सुबह के समय छात्रा के जीजा अजय घोष डोरंडा स्थित दुकान चले गए थे। अजय की पत्नी पूनम बेटे को लेकर सुबह करीब पौने बारह बजे बाल कटवाने सैलून गई थी। आधे घंटे बाद घर लौटी, तो दरवाजा बंद था। पूनम ने पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी। पड़ोस में रहने वाले अमरदीप ने दीवार फांद कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद दरवाजा खोला। फिर कमरे में देखा, तो छात्रा शोभा लोहे के रॉड से दुपट्टा के सहारे झूल रही थी।

:::::::::::::::::::::::

नवंबर में शोभा का होना था छेका

छात्रा के जीजा अजय ने बताया कि शोभा की शादी डोरंडा के रहने वाले एक लड़के से होने वाली थी। शादी को लेकर शोभा भी तैयार थी। नवंबर में परिवार वालों की सहमति से छेका होने वाला था। इससे पूर्व शोभा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इसके बारे में किसी को कुछ कारण नहीं पता चल रहा है। इधर, पुलिस भी अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है। ताकि, मौत के कारण का खुलासा हो सके।

chat bot
आपका साथी