झारखंडः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में सुबोधकांत आगे

राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम संग मंत्रणा भी की।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 19 May 2017 04:18 PM (IST) Updated:Fri, 19 May 2017 04:18 PM (IST)
झारखंडः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में सुबोधकांत आगे
झारखंडः प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में सुबोधकांत आगे

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में राजनीतिक जमीन तलाश रही कांग्रेस पार्टी की कमान बदल सकती है। अचानक बदले राजनीतिक घटनाक्रम में इसकी प्रबल संभावना है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत की विदाई हो सकती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सुबोधकांत सहाय नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

उनके अलावा राज्य सरकार में मंत्री रहे केएन त्रिपाठी, आइपीएस की नौकरी छोड़ राजनीति में आए डा. अरुण उरांव और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद के लिए रेस में हैं। गुरुवार को नई दिल्ली में तमाम नेताओं ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से वन टू वन मुलाकात की।

अलग-अलग मुलाकात के दौरान तमाम नेताओं ने प्रदेश में संगठन को लेकर राहुल गांधी को फीडबैक दिया। राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम संग मंत्रणा भी की। राहुल ने संगठन की मजबूती पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह भी है। राज्यसभा सदस्य प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व सांसद अजय कुमार, फुरकान अंसारी, विधायक इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व विधायक राजेश रंजन, सरफराज अहमद, मन्नान मल्लिक भी इस दौरान मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद और सह प्रभारी ताराचंद भगोरा से भी कांग्रेसियों ने मुलाकात की। राहुल गांधी से नेताओं की मुलाकात के दौरान दोनों नेता भी मौजूद रहे।

विधायकों ने रखीं अपनी बातें

राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान दल के विधायकों ने भी अपनी बातों से अवगत कराया। विधायक डा. इरफान अंसारी ने बताया कि संगठन का फीडबैक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को दिया गया। बताया गया कि झारखंड में कांग्रेस के लिए तमाम संभावनाएं हैं। संगठन फिलहाल कमजोर है जिसे चुस्त करने की आवश्यकता है।

संगठन को मजबूत करेंगे

सुखदेव भगत ने राहुल गांधी को पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया। बताया कि जनमुद्दों पर पार्टी ने विधानसभा के भीतर-बाहर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है। सदस्यता अभियान के दौरान चार लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

यह भी पढ़ेंः 2018 तक झारखंड को रोगमुक्त राज्य बनाएंगेः रघुवर दास

यह भी पढ़ेंः सीएम रघुवर दास का कद हुआ ऊंचा, हनक भी बढ़ी

chat bot
आपका साथी