छात्रों ने लॉकडाउन में गूगल की मदद से बना दी एग्रीकैप्सूल एग्री नोट्स एप

बीएयू के विद्यार्थियों ने भी ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एक एप तैयार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 08:18 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 08:19 PM (IST)
छात्रों ने लॉकडाउन में गूगल की मदद से बना दी एग्रीकैप्सूल एग्री नोट्स एप
छात्रों ने लॉकडाउन में गूगल की मदद से बना दी एग्रीकैप्सूल एग्री नोट्स एप

जागरण संवाददाता, राची : कोरोना संक्रमण के कारण राज्य के सभी शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। कई संस्थाओं में विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाया जा रहा है। मगर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए संस्थान के पाचवें सेमेस्टर के दो विद्यार्थी चंदन महली और श्रेयसी स्नेही ने मोबाइल एप तैयार की है। एप बनाने के लिए उन्होंने गूगल और यूट्यूब का सहारा लिया। एप में पूरे देश में लागू एक समान कृषि स्नातक पाठ्यक्रम प्रणाली के आधार पर सभी सेमेस्टर के सभी विषयों को शामिल कर लिया गया है। इसका नाम एग्रीकैप्सूल एग्री नोट्स दिया गया है। शुक्रवार को इसे गूगल प्ले स्टोर के जरिये लॉंच किया गया। इससे राज्य के चारो कृषि महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

एप को विकसित करने वाले बोकारो के चंदन महली ने बताया कि इन महाविद्यालयों के चार सत्रों में करीब 900 विद्यार्थी पढ़ते हैं। लॉकडाउन में पढाई के लिए नोट्स, पाठ्य पुस्तक, मॉडल प्रश्न-पत्र आदि के लिए रोज दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इसके बाद इस एप को विकसित किया गया। इसे प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। इसके बाद एक लॉग इन बना कर इस्तेमाल किया जा सकता है। श्रेयसी बताती हैं कि कृषि से जुड़े पूरे देश के छात्र इसकी मदद ले सकते हैं। इसमें प्रतियोगिता परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र को भी अपलोड किया गया है। इसे डीन एग्रीकल्चर डॉ एमएस यादव की मदद और मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। क्या है एप में

एप में एग्रोनोमी, एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन, एंटोमोलाजी, जेनेटिक्स एंड प्लाट ब्रीडिंग, हॉर्टिकल्चर, प्लाट पैथोलॉजी, प्लाट फिजियोलॉजी, स्वायल साइंस एंड एग्रीकल्चर केमिस्ट्री, एग्रीकल्चर स्टेटिक्स आदि विभागों के विषयों से संबंधित स्टडी मैटेरियल उपलब्ध करायी गयी है। इस एप में 300 से अधिक नोट्स, 15 किताबों के पीडीएफ फाइल, तीन यूट्यूब वीडियो चैनल आदि को अपलोड किया गया है।

chat bot
आपका साथी