JNU में मारपीट के विरोध में रांची में बवाल, पुलिस से आक्रोशित छात्रों ने की धक्का-मुक्की Ranchi News

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शनकारी छात्रों ने खूब बवाल किया। जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और सभी को खदेड़ दिया।

By Divya KeshriEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 08:55 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 01:25 PM (IST)
JNU में मारपीट के विरोध में रांची में बवाल, पुलिस से आक्रोशित छात्रों ने की धक्का-मुक्की Ranchi News
JNU में मारपीट के विरोध में रांची में बवाल, पुलिस से आक्रोशित छात्रों ने की धक्का-मुक्की Ranchi News

रांची, जासं। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय( जेएनयू) में छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना का विरोध रांची में भी शुरू हो गया है। सोमवार की शाम रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जमकर बवाल हुआ। प्रदर्शनकारी छात्रों ने खूब बवाल किया। आक्रोशित छात्रों ने पुलिस से धक्का-मुक्की भी की। यहां करीब आधे घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। हालांकि बाद में पुलिस ने सभी छात्रों को हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया।

दरअसल, एनएसयूआइ, आइसा, झारखंड छात्र मोर्चा, एसआइओ सहित कई छात्र संगठनों का दल विरोध करने पहुंचा था। इनके विरोध की खबर सुनकर एबीवीपी के छात्र विरोध-प्रदर्शन के खिलाफ उतर गए। इसके बाद दोनों गुटों में तनातनी की स्थिति हो गई। उनकी भिड़ंत भी हुई। ऐन वक्त पर पुलिस ने मोर्चा संभाला और सभी को खदेड़ दिया।

पुलिस ने पहले जेएनयू मारपीट की घटना का विरोध करने वालों को एक किनारे किया। फिर एबीवीपी संगठन को वहां से खदेड़ा गया। छात्रों का गुट इस दौरान हंगामा करता रहा। मौके पर सिटी एसपी सौरभ, कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल, सिटी डीएसपी अमित कुमार सिंह सहित कई अधिकारी पहुंचे थे। अधिकारियों को खुद लाठी उठानी पड़ी। पुलिस के सख्त रवैये को देख छात्रों की भीड़ वहां से निकल गई। छात्रों के जाने के बाद भी मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। 

छात्र बोले जेएनयू में गुंडई बंद करो

एनएसयूआइ सहित अन्य छात्र संघ के लोग बैनर-पोस्टर व झंडा के साथ जुलूस निकालकर अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे थे। वे जेएनयू की घटना का विरोध करते हुए गुंडई बंद करो के नारे लगा रहे थे। अलग-अलग नारे व स्लोगन लिखकर विरोध प्रदर्शन किया। 

दो छात्र संघ के लोग अलबर्ट एक्का चौक पर पहुंचे थे। एबीवीपी के लोग एनएसयूआइ सहित अन्य छात्र संगठनों के प्रदर्शन के विरोध में वहां पहुंचे थे। पुलिस ने वहां पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। अजीत कुमार विमल, कोतवाली डीएसपी। 

यह भी पढ़ें- वर्क प्लेस पॉलिसी लागू करने की तैयारी, टीबी मरीजों की पहचान कर कराया जाएगा इलाज

chat bot
आपका साथी