रांची ने ओवरऑल चैंपियनशिप के खिताब पर जमाया कब्जा

रांची : रांची की टीम दक्षिण छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में 191 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 May 2018 08:31 AM (IST) Updated:Wed, 16 May 2018 08:31 AM (IST)
रांची ने ओवरऑल चैंपियनशिप के खिताब पर जमाया कब्जा
रांची ने ओवरऑल चैंपियनशिप के खिताब पर जमाया कब्जा

रांची : रांची की टीम दक्षिण छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में 191 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी। 60 अंकों के साथ लोहरदगा की टीम दूसरे, 31 अंकों के साथ गुमला की टीम तीसरे स्थान पर रही। खूंटी चौथे व गुमला पांचवें स्थान पर रहा। न्यूपुलिस लाइन में मंगलवार को खेले गए फुटबॉल के फाइनल मैच में रांची ने लोहरदगा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से हराया। रांची के मंगल उरांव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। हॉकी में रांची की टीम विजेता व सिमडेगा की टीम उपविजेता रही। रांची के दिलीप खलखो सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। वालीबॉल में रांची विजेता व गुमला की टीम उपविजेता रही। रांची के तेज प्रताप सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कबड्डी में रांची विजेता व लोहरदगा की टीम उपविजेता रही। रांची के जहीर आलम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने। हैंडबॉल में रांची की टीम विजेता व लोहरदगा की टीम उपविजेता बनी। रांची के विभाष मिश्रा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। बास्केटबॉल में खूंटी की टीम विजेता व रांची की टीम उपविजेता रही। रांची के अरविंद कुमार सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।

--------

ग्रीष्मकालीन खेलकूद शिविर 19 से

रांची : गाधीनगर बैडमिंटन अकादमी के तत्वावधान में 19 मई से एक सप्ताह के लिए ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए गोविन्द झा ( 9835342305) से सम्पर्क किया जा सकता है।

------------

विंदास सीसी और ओरमाझी जीते

रांची : चैलेंजर ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को विंदास सीसी और ओरमाझी की टीमों ने अपने-अपने मैच जीत अगले चक्र में प्रवेश किया। पहले मैच में विंदास सीसी ने फूलबागान को 8 विकेट से परजित किया। फूलबागन की टीम पहले खेलते हुए 17 ओवरो में 54 रनों पर सिमट गई। जवाब में विंदास की टीम 5.2 ओवरों में दो विकेट पर 55 रन बनाकर मैच जीत लिया। विनित साहा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे मैच में ओरमाझी ने गैलक्सी अकादमी को 62 रनों से हराया। ओेरमाझी की टीम पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में ग्लैक्सी की टीम 17 ओवरों में 98 रनों पर सिमट गई। जयदेव ने 17 रन बनाए। ओरमांझी के रिशु कुमार ने तीन विकेट लिए। रिशु को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

------------

राची के नीतीश कुमार सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर ऑफ झारखंड

रांची : झारखंड पावर लिफ्टर्स संघ के द्वारा बंगीय सास्कृतिक परिषद स्कूल सभागार में आयोजित झारखंड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में राची के नीतीश कुमार को सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर ऑफ झारखंड घोषित किया गया। वहीं स्ट्राग मेन ऑफ झारखंड रथिम कुमार रूज तथा निधि नुपुर को स्ट्राग वूमेन ऑफ झारखंड घोषित किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में नीरज झा, मोहसिन इकबाल, अनूप राम, धनेश्वर राय, नीतीश कुमार, राणा हंसवीर, रथिम कुमार, शम्स तबरेज ने स्वर्ण पदक जीते। समापन समारोह में सुजाता भगत व विनय बनर्जी को सम्मानित किया गया। मौके पर डा. अमिताभ मिश्रा, राजू महतो, शिव शकर चटर्जी, अजय कुमार, भरत लाल, पवन कुमार साहू, अशोक कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी