रातू की जमीन से शुरू हुए विवाद में चली गोली, फिर फंदे से झूला युवक

हिदपीढ़ी नेजाम नगर स्थित एक घर में गत रविवार को एखलाक उर्फ राज मामले की जांच में कुछ नई बातें पता चली हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Nov 2020 06:50 AM (IST) Updated:Tue, 03 Nov 2020 06:50 AM (IST)
रातू की जमीन से शुरू हुए विवाद में चली गोली, फिर फंदे से झूला युवक
रातू की जमीन से शुरू हुए विवाद में चली गोली, फिर फंदे से झूला युवक

जागरण संवाददाता, रांची : हिदपीढ़ी नेजाम नगर स्थित एक घर में गत रविवार को एखलाक उर्फ राजू की फंदे से झूलने और गोली से महिला के घायल होने के मामले में पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रातू स्थित एक आदिवासी जमीन के विवाद में बात बढ़ी और गोली चालन की घटना हुई। संबंधित जमीन शाइस्ता के नाम से है। शाइस्ता पूर्व में आदिवासी समुदाय से थी। जमीन उसी के नाम से ली गई थी। हालांकि पुलिस को इससे संबंधित दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस फिलहाल आत्महत्या और फायरिग के विंदु पर फोकस कर रही है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस यह तय कर पाएगी कि पूरा घटनाक्रम क्या था। इस मामले में अबतक दो एफआइआर दर्ज की गई है। गोली लगने से घायल महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका बयान नहीं लिया जा सका है। एक एफआइआर शाइस्ता के पति इरशाद के बयान पर दर्ज की गई है। जबकि दूसरी एफआइआर मृतक एखलाक के भाई परवेज की ओर से दर्ज कराई गई है। जिसमें सोची-समझी साजिश के तहत हत्या कर फंदे से लटकाए जाने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि घटना के बाद मौके से एक पिस्टल व चाकू की बरामदगी हुई। चाकू एखलाख की कमर में खोंसा हुआ था। पिस्टल की चार गोलियों का खोखा, एक 315 बोर की गोली का खोखा और एक जिदा गोली भी बरामद की गई थी। देशी कट्टे का पता लगा रही पुलिस :

घटना स्थल से गायब प्रतीत हो रहे प्वाइंट 315 बोर के देशी कट्टे का पुलिस पता लगा रही है। हालांकि यह भी आशंका है कि प्वाइंट 315 बोर की गोलियों का खोखा पहले का हो। बता दें कि घटना के बाद पिस्टल की गोलियों का खोखा और प्वाइंट 315 बोर की गोली का खोखा मिला, पर प्वाइंट 315 बोर की देशी कट्टा बरामद नहीं किया जा सका। खोखा मिलने से माना जा रहा है कि देशी कट्टे से भी फायरिग की गई लेकिन कट्टा घटनास्थल से बरामद नहीं किया जा सका। अब उस कट्टे पर पूरी घटना का राज खंगालने में पुलिस जुट गई है।

chat bot
आपका साथी