Dhoni: धौनी की बेटी को मिली धमकी के बाद रांची में घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, पूर्व क्रिकेटरों ने घटना की निंदा की

Dhoni Daughter Threat रांची के सिमलिया व हरमू स्थित आवास पर पुलिसकर्मियों का पहरा बढ़ाया गया है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ व पूर्व क्रिकेटरों ने घटना की निंदा की। धौनी के प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर उनकी बेटी जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई थी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 09:15 AM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 02:11 PM (IST)
Dhoni: धौनी की बेटी को मिली धमकी के बाद रांची में घर की सुरक्षा बढ़ाई गई, पूर्व क्रिकेटरों ने घटना की निंदा की
धौनी के घर के बाहर पहरा देते पुलिसकर्मी।

रांची, जासं। Dhoni Daughter Threat सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को मिली धमकी के बाद उनके सिमलिया व हरमू स्थित आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) व पूर्व क्रिकेटरों ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषी के गिरफ्तारी की मांग की है। धौनी परिवार के साथ सिमलिया में रहते हैं और अभी दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) में व्यस्त हैं।

आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी बेटी जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है और धमकी भी दी गई है। धमकी के बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गई है। सिमलिया इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग भी पहले से ज्यादा करने का वरीय अधिकारियों ने निर्देश दिया हैं। आदेश के बाद रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने शनिवार को धौनी के फार्म हाउस का सुरक्षा से संबंधित जायजा भी लिया।

इसके अलावा धौनी के घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है। अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जल्दी ऐसा कमेंट करने वाला व्यक्ति कानून की गिरफ्त में होगा। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने शनिवार को कहा कि जल्द ही अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले को लेकर तकनीकी शाखा काम कर रही हैं। एहतियात के तौर पर धौनी के फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

धौनी ने देश को कई मौकों पर गौरवान्वित किया है : शाहदेव

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के वरीय उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी की गिरफ्तारी की मांग की है। शाहदेव ने कहा है कि वर्तमान में सोशल मीडिया काफी जहरीली हो चुकी है। बददिमाग लोग किसी पर भी बिना सोचे-समझे कीचड़ उछालने और अमर्यादित टिप्पणी करने से बाज नहीं आते हैं।

लोगों को यह नहीं भुलना चाहिए कि क्रिकेट एक खेल है और इसे मनोरंजन के तौर पर लेना चाहिए, पर लोग यह भूल कर मर्यादाओं को ताक पर रख देते हैं। माही (धौनी) ने अनेक अवसरों पर क्रिकेट के मैदान में भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया है। ऐसे में उनपर या उनकी बेटी पर की जा रही गंदी टिप्पणियां ऐसे लोगों के निकृष्ट चरित्र को दर्शाता है। उनपर की गई टिप्पणी बर्दाश्त योग्य नहीं हैं। टिप्पणी करने वाले पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni की बेटी को मिली धमकी पर रांची में उबाल, पूर्व क्रिकेटरों ने किया प्रदर्शन Ranchi News

chat bot
आपका साथी