रांची रेल मंडल में कार्यरत अधीक्षक सड़क दुर्घटना में घायल

रांची रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के चीफ मुख्य कार्यालय अधीक्षक एस कंडुलना सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। यह घटना राजेंद्र चौक के पास खुकरी पेट्रोल पंप के नजदीक घटी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार हुआ।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 01:37 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 01:37 PM (IST)
रांची रेल मंडल में कार्यरत अधीक्षक सड़क दुर्घटना में घायल
रांची रेल मंडल में कार्यरत अधीक्षक सड़क दुर्घटना में घायल। जागरण

रांची, जासं । राजेंद्र चौक के पास खुकरी पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क हादसे में रांची रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के चीफ मुख्य कार्यालय अधीक्षक एस कंडुलना घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार हुआ। बताते हैं कि मुख्य कार्यालय अधीक्षक स्कूटी से अपने ऑफिस जा रहे थे। तभी राजेंद्र चौक के पास एक ऑटो चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही स्कूटी पलट गई और मुख्य कार्यालय अधीक्षक एस कंडुलना गिर गए। उनके हाथ पैर और सीने में चोट आई है। कार्यालय अधीक्षक हादसा होने के बाद जमीन पर पड़े थे। उन्हें उठाने वाला कोई नहीं था। घटना होने के बाद लोग तमाशबीन बने हुए थे। उसी वक्त वहां से गुजर रहे डिफेंस टीम के लीडर अबूजर गफ्फारी ने अपनी गाड़ी रोकी और मुख्य कार्यालय अधीक्षक एस कंडुलना को उठाकर स्टेशन रोड स्थित गुरुनानक अस्पताल ले गए। जहां एस कंडुलना का इलाज किया गया। इस हादसे में मुख्य कार्यालय अधीक्षक की स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना को अंजाम देने के बाद ऑटो चालक फरार हो गया। घटना की सूचना थाने में दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी